---Advertisement---

Fog Alert 18 Dec 2025: घने कोहरे की मार ने बिहार, यूपी समेत कई राज्यों में मचाया तहलका, तो इन जगहों पर भयंकर बारिश का अलर्ट जारी; चेक करें वेदर रिपोर्ट

Fog Alert 18 Dec 2025: जैसे-जैसे दिसंबर का महीना बीत रहा है, ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। जिससे लोगों की टेंशन बढ़ गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 17, 2025 6:28 अपराह्न

Fog Alert 18 Dec 2025
Follow Us
---Advertisement---

Fog Alert 18 Dec 2025: जैसे-जैसे दिसंबर का महीना बीत रहा है, ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इसी बार कई जगहों पर घने कोहरे की मार ने मुसीबत बढ़ा दी है। कई जगहों पर तो विजिबिलिटी शून्य पहुंच गई है। कम विजिबिलिटी के कारण एक्सीडेंट की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी देखी गई है। इसके अलावा अलावा रेल, फ्लाइट सेवा में भी देखी जा रही है। वंदे भारत ट्रेन के अलावा दर्जनों ट्रेन कई घंटों की देरी से चल रही है। जो एक चिंता का विषय बना हुआ है। इसके अलावा विभाग ने लोगों के लिए कुछ दिशा-निर्देश जारी किए है, ताकि गाड़ी चलाते वक्त उन बातों का ध्यान रखा जा सके।

घने कोहरे की चपेट में यूपी बिहार समेत कई राज्य – Fog Alert 18 Dec 2025

18 दिसंबर की सुबह उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाने की आशंका है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा में भी इसी तरह के कोहरे के क्षेत्र दिखाई दे सकते हैं।

अगर विजिबिलिटी की बात करें तो उत्तर प्रदेश के बरेली, शाहजहाँपुर, मुरादाबाद लखनऊ, गोरखपुर, एम्स कुशीनगर और कानपुर, बहराईच, फतेहगढ़, हरदोई, बलिया, फुर्सतगंज में विजिबिलिटी 0 से 50 मीटर के बीच रह सकती है। इसके अलावा पंजाब और हरियाणा की बात करें फरीदकोट, बठिंडा, अमृतसर, हरियाणा, चंडीगढ़, हिसार में विजिबिलिटी काफी कम रह सकती है। उत्तराखंड के कुछ इलाकों में 18-21 दिसंबर के दौरान सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

इन जगहों पर भयंकर बारिश का अलर्ट जारी – Fog Alert 18 Dec 2025

मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु, केरल, पडुचेरी में भयंकर बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस दौरान खासकर मछुआरों को समुद्र के किनारे जाने के लिए मना किया गया है। इसके अलावा लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। अन्य राज्यों के मौसम की बात करें तो 18 से 20 दिसंबर के दौरान और 21 दिसंबर को कुछ स्थानों पर उत्तर प्रदेश में तड़के/सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 18 और 19 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के कुछ अलग-थलग स्थानों पर ठंड पड़ने की बहुत अधिक संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ छिटपुट इलाकों में सुबह के समय घना से बहुत घना कोहरा (दृश्यता <50 मीटर) छाए रहने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026