---Advertisement---

Ayurveda Mahakumbh के मंच पर पहली बार दिखा ऐसा नजारा, दुनिया को बताया आयुर्वेद का असली महत्व

मेरठ में हो रहे आयुर्वेद महाकुंभ के आयोजन में ऐसा पहली बार हो रहा है जब देश के सबसे बड़े पदों पर आसानी दिग्गज नजर साथ आए हैं। बता दें कि इस आयोजन में सीएम योगी आदित्यनाथ समेत उपराज्यपाल आनंदीबेन पटेल और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक साथ मंच पर दिखाई दिए।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 11, 2023 3:55 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ayurveda Mahakumbh: आयुर्वेद पद्धत्ति हमारे देश में सबसे प्राचीन पद्धत्ति में से एक है। इसके द्वारा ही ऋषि – मुनि बड़ी से बड़ी बीमारी को ठीक कर देते थे। ऐसे में आज भी इस पद्धत्ति को जीवित रखने की जरुरत है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आयुष मंत्रालय के सहयोग से इस पद्धत्ति को आगे बढ़ाने का बीड़ा उठा लिया है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ में आज से आयुर्वेद महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की शुरुआत बड़े ही शानदार तरीके से किया गया है।

मेरठ में स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय को काफी समय पहले से ही आयुर्वेद महाकुंभ के लिए सजाया जा रहा था। मिली जानकारी के मुताबिक ये आयोजन 11 मार्च से लेकर 13 मार्च तक चलेगा। आयुर्वेद महाकुंभ का शुभारंभ सीएम योगी आदित्यनाथ और उपराष्ट्रपति जगदीप धनकड़ साथ ही उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने किया। बताया जा रहा है कि इस आयुर्वेद महाकुंभ में 300 से भी अधिक आयुर्वेदाचार्य पहुंचे हुए हैं।

आयुष मंत्रालय की तरफ से किया जाता है आयोजन

जब भी कोई बीमारी फैलती है तो उसे खत्म करने में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका आयुर्वेद निभाता है। ऐसे में आयुष मंत्रालय इस आयुर्वेद को जीवित रखने के लिए प्रत्येक पांच साल में आयुर्वेद महाकुंभ का आयोजन करता है। मेरठ में आयुष मंत्रालय की तरफ से ये चौथा आयोजन 11 मार्च से लेकर 13 मार्च तक किया जा रहा है। इस आयोजन में बताया जा रहा है कि 50 से भी अधिक आयुर्वेदिक कंपनियों को सीएम योगी आदित्यनाथ और उप राष्ट्रपति के द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: IIMT विश्वविद्यालय में आयोजित Holi मिलन समारोह में बिखरीं खुशियां

कोरोना में आयुर्वेद ने निभाई थी महत्वपूर्ण भूमिका

इस आयोजन का शुभारंभ करने के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ” कोरोना जैसी बीमारी को खत्म करने में आयुर्वेद ने महत्पूर्ण भूमिका निभाई थी। जब लोगों के पास इतनी बड़ी बीमारी का कोई इलाज नहीं था, तब भारतीय आयुर्वेद ने बड़े कमाल के साथ इस बीमारी को खत्म कर दिया था।

ये भी पढ़ें: Las Vegas में Research Paper प्रस्तुत करेंगे प्रोफेसर बीरपाल सिंह

 

 

 

 

 

 

 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026