---Advertisement---

Ganga Expressway: खुलते ही संवर जाएगा हरदोई, शाहजहांपुर समेत इन जिलों का भविष्य! प्रयागराज संगम जाने वालों की हो सकती है बल्ले-बल्ले

Ganga Expressway: यूपी के गंगा एक्सप्रेसवे खुलने के बाद हरदोई, शाहजहांपुर समेत इन जिलों में विकास की नई उड़ान देखने को मिल सकती है। साथ ही प्रयागराज संगम जाने वालों की बल्ले-बल्ले हो सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 14, 2025 12:28 अपराह्न

Ganga Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Ganga Expressway: उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में सड़क मार्ग की बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए कई एक्सप्रेसवे का काम जारी है। इसमें गंगा एक्सप्रेसवे भी आता है। जानकारी के मुताबिक, गंगा एक्सप्रेसवे से पूर्वी से पश्चिमी यूपी सुगम तरीके से लिंक हो जाएगा। ऐसे में पूर्वांचल के लाखों लोगों को गंगा एक्सप्रेसवे खुलने का इंतजार है। माना जा रहा है कि यह एक्सप्रेसवे यूपी सरकार की महत्वपूर्ण परियोजानाओं का हिस्सा है। ऐसे में यूपी सरकार इस एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य को काफी गंभीरता के साथ आगे बढ़ाने पर जोर दे रही है। ताकि पूर्वी यूपी के लोगों को इसका जल्द से जल्द लाभ मिले।

Ganga Expressway से इन जिलों की संवर सकती है किस्मत

आपकी जानकारी में इजाफा करने के लिए बता दें कि गंगा एक्सप्रेसवे यूपी के 12 जिलों से होकर गुजरेगा। लगभग 600 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के खुलने के बाद कई जिलों का भविष्य पूरी तरह से बदल सकता है। इसमें मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जिलों का नाम शामिल है। यूपी सरकार इसे 6 लेन के साथ विकसित कर रही है। मगर भविष्य में इसे 8 लेन का किया जा सकेगा। यह एक्सप्रेसवे मेरठ से शुरु होकर प्रयागराज पर जाकर समाप्त होता है। ऐसे में पूर्वांचल में रहने वाले लाखों लोगों को प्रयागराज तक आने में काफी सुविधा होने की संभावना है।

गंगा एक्सप्रेसवे से प्रयागराज को मिलेगा बंपर फायदा

यह तो आप जानते ही होंगे कि प्रयागराज में तीन नदियों में संगम होता है। इस वजह से प्रयागराज को पवित्र संगम शहर भी कहा जाता है। ऐसे Ganga Expressway खुलने के बाद पूर्वी यूपी वाले लोगों को प्रयागराज तक आने में काफी सरलता होने की उम्म्मीद है। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रयागराज में पर्यटन के साथ-साथ स्थानीय कारोबार में विकास की नई रफ्तार पकड़ सकता है। वहीं, इस एक्सप्रेसवे के माध्यम के जरिए प्रयागराज समेत इन तमाम जिलों में कनेक्टिविटी काफी बेहतर होने की संभावना है।

Ganga Expressway Completion Date

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गंगा एक्सप्रेसवे का हाल ही में उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि इस एक्सप्रेसवे का काफी हद तक निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। जानकारी के अनुसार, गंगा एक्सप्रेसवे पूरा होने की तारीख नवंबर 2025 बताई जा रही है। हालांकि, इसमें और देरी होने की संभावना है। फिलहाल गंगा एक्सप्रेसवे कब तक खोला जाएगा, इस बारे में कुछ भी ऑफिशियल सूचना सामने नहीं आई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 27, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026