---Advertisement---

Ghaziabad News: गाजियाबाद में खरीदे अपने सपनों का घर, होली के शुभ अवसर पर जीडीए लाया है विशेष तोहफा; चेक करें पूरी डिटेल

Ghaziabad News: अगर आप भी गाजियाबाद में अपने सपनों का घर खरीदने की सोच रहे है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 21, 2026 2:05 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: अगर आप भी गाजियाबाद में अपने सपनों का घर खरीदने की सोच रहे है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। जीडीए यानि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण होली के शुभ अवसर पर नंदग्राम आवासीय योजना के तहत 77 आवासीय भूखण्डो की ई-लॉटरी निकालने जा रहे है। घर खरीदने के इच्छुक janhit.upda.in की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म को जमा कर सकेंगे। जीडीए ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि होली के शुभ अवसर पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ला रहा है सुनहरा अवसर अपनी जमी अपना आसमान के तहत। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

होली के शुभ अवसर जीडीए दे रहा है घर खरीदने का सुनहरा मौका – Ghaziabad News

जीडीए ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि

होली के शुभ अवसर पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की आवासीय भूखंड योजना की घोषणा! खसरा संख्या 96 व 97, ग्राम नूरनगर, गाजियाबाद में विभिन्न श्रेणियों के आवासीय भूखंड उपलब्ध। वहीं अगर भूखण्डों के प्रकार की बात करें तो

  • टाईप-ए – कुल भूखण्डों का संख्या – 18, भूखण्डों का अनुमानित क्षे (वर्गमी), 121 से 122, भूखण्ड दर (प्रति वर्गमी0) – 79000
  • टाईप-बी – कुल भूखण्डों का संख्या – 08, खण्डों का अनुमानित क्षे (वर्गमी) – 91 से 120, भूखण्ड दर (प्रति वर्गमी0) – 79000
  • टाईप-सी – कुल भूखण्डों का संख्या – 28, खण्डों का अनुमानित क्षे (वर्गमी) – 61 से 90, भूखण्ड दर (प्रति वर्गमी0) – 79000
  • टाईप-डी – कुल भूखण्डों का संख्या – 23, खण्डों का अनुमानित क्षे (वर्गमी) – 60 तक, भूखण्ड दर (प्रति वर्गमी0) – 79000

कैसे करें आवेदन?

जीडीए द्वारा दी जानकारी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की तिथि: 25.02.2026 से 15.03.2026 तक, ई-लॉटरी: 25.03.2026
आवेदन केवल जनहित पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। अपने सपनों का घर बनाने का यह सुनहरा अवसर न चूकें। अधिक जानकारी हेतु हमारे हेल्पलाइन नंबर 0120-4418384 पर संपर्क करने का कष्ट करें। इसके अलावा योजना की विस्तृत जानकारी गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की अधिकारिक वेबसाइट www.gdaghaziabad.in पर देखी जा सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 13, 2026

Punjab News

अप्रैल 13, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 13, 2026

Heatwave Alert 14 April 2026

अप्रैल 13, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 13, 2026

कल का मौसम 14 April 2026

अप्रैल 13, 2026