---Advertisement---

Ghaziabad News: 260 करोड़ की लागत के साथ जल्द शुरु होगा रिंग रोड का निर्माण, GDA के इस प्रयास से विकास को मिलेगी गति

Ghaziabad News: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) शहर के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। जीडीए आए दिनों अपने विभिन्न योजनाओं को लेकर चर्चाओं में रहता है। इसकी कोशिश रहती है कि कैसे भी करके शहर के आम लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधा दिया जा सके।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 1, 2023 2:16 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: गाजियाबाद (Ghaziabad) विकास प्राधिकरण (जीडीए) शहर के विकास को लेकर प्रतिबद्ध है। जीडीए आए दिनों अपने विभिन्न योजनाओं को लेकर चर्चाओं में रहता है। इसकी कोशिश रहती है कि कैसे भी करके शहर (Ghaziabad) के आम लोगों को बेहतर से बेहतर सुविधा दिया जा सके। इसी कड़ी में एक बड़ी खबर सामने आई है जिसके तहत प्राधिकरण ने यह फैसला लिया है कि राजनगर एक्सटेंशन आउटर रिंग रोड के निर्माण को जल्द ही अंतिम रुप दिया जाएगा।

प्राधिकरण ने इसको लेकर अपनी तैयारी भी शुरु कर दी है। अब खबर है कि जल्द ही राजनगर एक्सटेंशन आउटर रिंग रोड का निर्माण शुरु किया किया जा सकेगा। इसकी दूरी 20 किलोमीटर लंबी होगी और इसमें कुल 260 करोड़ रुपये के लागत आने की खबर है।

जल्द ही शुरु हो सकेगा काम

बता दें कि इस प्रोजेक्ट को लेकर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण एक्टिव मोड में नजर आ रहा है। खबर है कि जमीन के अधिग्रहण के लिए किसानों से प्राधिकरण से बात-चीत जारी है। प्राधिकरण सिटी फॉरेस्ट के सामने वाले डी पाकेट के समक्ष एलिवेटेड के बीच में पड़ने वाली 3646 वर्गमीटर जमीन को विभागीय समझौते के तहत लेगी। इसके बाद से ही टेंडर के प्रक्रिया की शुरुआत होगी और जल्द ही इसे भी निपटा कर काम को गति देने का काम किया जाएगा।

लोगों को ऐसे मिल सकेगा लाभ

बता दें कि प्राधिकरण के इस कदम से शहर के आम लोगों को लाभ मिलता नजर आ रहा है। इस क्रम में आउटर रिंग रोड के निर्माण से, जो प्रमुख सड़के हैं उनपर चलने वाली गाड़ियों की संख्या कम हो सकेगी। इसके अतिरिक्त जिन लोगों को मेरठ व हापुड़ रोड का सफर करना होगा वो आसानी से इस आउटर रिंग रोड की मदद से उपर चढ़कर निकल सकेंगे।

तीन चरणों में निर्माण पूरा होने की संभावना

बता दें कि 20 किमी लंबे इस मार्ग के निर्माण कार्य को तीन हिस्सों में बाटे जाने की खबर है। इसे तीन चरणों में बाटकर आसानी से इसका निर्माण किया जा सकेगा। इसमें 6.4 किमी का प्रथम चरण हापुड़ से मेरठ रोड तक होगा। वहीं इसके अलावा दूसरे चरण में 3.5 किमी के क्षेत्र को रखा गया है जिसमें मेरठ रोड से हिंडन नदी तक का हिस्सा शामिल है। तीसरे और अंतिम चरण के लिए 5 किमी के इलाके में हिंडन से भोपुरा रोड के प्रस्तावित क्षेत्र को रखा गया है। इन तीन हिस्सों में वितरण होने के साथ ही मार्ग के निर्माण को आसान बनाया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026