---Advertisement---

Ghaziabad News: GDA का बड़ा फैसला, Raj Nagar Extension क्षेत्रीय योजना के तहत आठ सड़कों के विकास के लिए प्राधिकरण खरीदेगा जमीन; जानें पूरी डिटेल

Ghaziabad News: जीडीए यानि (गाजियाबाद विकास प्राधिकरण) लगातार गाजियाबाद मे विकास कार्यों को तेजी से संपन्न कर रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 5, 2025 1:40 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: जीडीए यानि (गाजियाबाद विकास प्राधिकरण) लगातार गाजियाबाद मे विकास कार्यों को तेजी से संपन्न कर रहा है, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। वहीं अब प्राधिकरण Raj Nagar Extension क्षेत्रीय योजना के तहत सूचीबद्ध आठ सड़कों के लिए जमीन मालिकों से सीधा आवश्यक भूमि खरीद सकेगा, और आवासीय स्थानों के लिए मानचित्र भी स्वीकृत कर सकेगा। इसकी जानकारी खुद जीडीए के अधिकारी ने दी। दी जानाकारी के अनुसार प्राधिकरण ने सात सड़कों की पहचान की है, जिनका विकास मुख्य रूप से भूमि की अनुपलब्धता के कारण रुका हुआ है और प्राधिकरण सीधे भूस्वामियों से भूमि खरीदना चाहता है।

Raj Nagar Extension क्षेत्रीय योजना के तहत प्राधिकरण खरीदेगा जमीन

जीडीए के मीडिया समन्वयक रुद्रेश शुक्ला द्वारा दी जानकारी के अनुसार “ये सभी आठ सड़कें राजनगर एक्सटेंशन की जोनल योजना का हिस्सा हैं, और जीडीए बोर्ड ने मंगलवार को इन सड़कों को पूरा करने के लिए ज़मीन की सीधी खरीद के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी। इससे यातायात को सुव्यवस्थित करने में मदद मिलेगी और साथ ही, उत्तर-पूर्व के निवासियों को बेहतर कनेक्टिविटी भी मिलेगी”। जीडीए बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत अनुपूरक प्रस्ताव में कहा गया है कि सभी आठ सड़कों के निर्माण कार्य पूरा होने में भूमि संबंधी बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

Raj Nagar Extension के लोगों को कैसे होगा फायदा – Ghaziabad News

गौरतलब है कि ये सभी आठ सड़कें पूरी होने के बाद आसपास के लोगों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है। बता दें कि राज नगर एक्सटेंशन और आसपास की जगहों पर कनेक्टिविटी बद से बदतर होती गई है। पीक ऑवर्स में यातायात अस्त-व्यस्त रहता है, लोगों को अपने घर पहुंचने में घंटों लग जाते है। स्थानी निवासी लगातार इसे लेकर आवाज उठाते रहते है, लेकिन अभी तक विभाग की तरफ से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है, ताकि लोगों को जाम की समस्या से निजात मिल सके। गौरतलब है कि जीडीए लगातार गाजियाबाद में विकास कार्यों को तेजी से संपन्न कर रहा है (Ghaziabad News)।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026