---Advertisement---

Ghaziabad News: नए साल पर जीडीए की खास पेशकश! इंद्रप्रस्थ योजना के तहत मिलेगा फ्लैट, मिलेंगी ये खास सुविधाएं; जानें सबकुछ

Ghaziabad News: नए साल पर अपना घर खरीदने की सोच रहे है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। बेहद काम दामों पर 1 बीएचके फ्लैट मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 24, 2025 4:26 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: अगर आप भी नए साल पर अपना घर खरीदने की सोच रहे है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल जीडीए यानि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ‘पहले आओ पहले पाओ’ इंद्रप्रस्थ योजना के तहत 1 बीएचके फ्लैट मुहैया करा रहा है। सबसे खास बात है कि यह फ्लैट रेडी-टू-मूव है। यानि घर खरीदने के तुरंत बाद उसमे रह सकते है। लोकेशन के लिहाज से भी यह फ्लैट काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां से दिल्ली की दूरी, एयरपोर्ट और एक्सप्रेसवे काफी नजदीक है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

इंद्रप्रस्थ योजना के तहत मिल रहा है 1 बीएचके फ्लैट

जीडीए गाजियाबाद ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “किफायती आवास का उत्कृष्ट अवसर – Indraprastha Yojana, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) की “पहले आओ–पहले पाओ” योजना के अंतर्गत प्रस्तुत है Indraprastha Yojana — NCR क्षेत्र में उपलब्ध सबसे किफायती रेडी-टू-मूव 1BHK आवास। मुख्य आकर्षण – मात्र ₹4,100 प्रति वर्ग फुट की किफायती दर पर मिल रहा है। रेडी-टू-मूव फ्लैट्स, सुनियोजित एवं सुरक्षित आवासीय परिसर पहले आओ, पहले पाओ के तहत मिलेगा”।

फ्लैट के नजदीक मिलेंगी ये खास सुविधाएं – Ghaziabad News

सैंपल फ्लैट उपलब्ध, आवेदक स्थल पर जाकर फ्लैट का निरीक्षण कर सकते हैं। बेहतरीन लोकेशन – दिल्ली से लगभग 5 किमी की दूरी है। एक्सप्रेसवे से 15 मिनट और हिंडन एयरपोर्ट से 6.8 किमी की दूरी पर मौजूद है। अब अपना स्वयं का घर पाना हुआ और भी आसान। आज ही आवेदन करें और सुरक्षित भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं। अधिक जानकारी हेतु GDA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं अथवा QR कोड स्कैन करें। गौरतलब है कि डीजीए लगातार गाजियाबाद में तेजी से विकास कर रहा है। इससे बड़ी संख्या में लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अगस्त 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 24, 2026

Viral Video

अगस्त 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 24, 2026

Onion Price

अगस्त 24, 2026