---Advertisement---

Ghaziabad News: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ा एक्शन; मोदी नगर, राज एक्सटेंशन समेत कई जगहों पर चला बुलडोजर; जानें डिटेल

Ghaziabad News: गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने बीते 4 महीने में कई अवैध निर्माण को ध्वस्त किया है, जिसके कारण कई जमीने खाली हो गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 5, 2025 11:10 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: गाजियाबाद में अवैध निर्माण को लेकर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण यानि जीडीए एक्शन मोड में नजर आ रही है। गौरतलब है बीते 4 महीने से मोदी नगर, राज एक्सटेंशन समेत कई जगहों पर लगातार बुलडोजर चल रहा है। जीडीए के अधिकारियों के अनुसार पिछले चार महीनों में, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने 60,000 वर्ग मीटर में फैले अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की है, जिसमें कथित भू-माफियाओं द्वारा विकसित की जा रही 30 अनधिकृत कॉलोनियों को ध्वस्त करना भी शामिल है।

GDA उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने इस मामले में दी अहम जानकारी

अवैध कार्रवाई को लेकर GDA उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने कहा कि “चार मशीनों को शामिल करने से अवैध निर्माणों के खिलाफ दैनिक अभियान चलाने में सफलता मिली है। ऐसे निर्माण तेजी से बढ़ रहे थे, खासकर दिल्ली-मेरठ रोड, लोनी, मुरादनगर, मोदीनगर और राज नगर एक्सटेंशन के पास के इलाकों में। ये वे स्थान हैं जहां विभिन्न विकास गतिविधियां प्रस्तावित हैं, और हमने निर्देश दिया है कि अवैध निर्माण के खिलाफ शून्य सहिष्णुता होगी (Ghaziabad News)।

अवैध निर्माण पर लगातार हो रही है कार्रवाई – Ghaziabad News

अतुल वत्स ने आगे बताया कि नवंबर-दिसंबर में चार अर्थमूविंग मशीनों को शामिल करने से बड़े निर्माणों को ध्वस्त करने में मदद मिली है, जिसमें पुरानी मशीनों और मैन्युअल श्रम का उपयोग करने में कई दिन लग जाते थे। हमने देखा कि चुनाव आचार संहिता की अवधि और ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) अवधि के दौरान अवैध निर्माण बढ़ गए, जब विध्वंस गतिविधियों पर रोक लगा दी गई थी। हम ऐसे उल्लंघनों की पहचान कर रहे हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। गौरतलब है कि ध्वस्त के अलावा जीडीए ने लगभग 2,943.80 एकड़ में फैली 350 अवैध कॉलोनियों की एक नई सूची (3 फरवरी तक) तैयार की है। कथित तौर पर ये कॉलोनियां पिछले 10-35 वर्षों में विकसित हुई हैं (Ghaziabad News)।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026