---Advertisement---

Ghaziabad News: हुक्का बार पर चला गाज़ियाबाद पुलिस का चाबुक, छापा मारकर 4 लोगों को किया गिरफ्तार   

Ghaziabad News: गाज़ियाबाद पुलिस ने इंदिरापुरम सेक्टर-13 क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार छापा मारा। इस दौरान मौके पर चार लोगों को हुक्का पीते हुए पकड़ा गया। वहीं हुक्का बार का संचालक पुलिस की सूचना पाकर मौके से फरार हो गया।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 29, 2023 2:26 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है, यहां गाज़ियाबाद की स्थानीय (इंद्रापुरम) पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार पर छापा मारा। इस दौरान मौके पर चार लोगों को हुक्का पीते हुए पकड़ा गया। वहीं हुक्का बार का संचालक पुलिस की सूचना पाकर मौके से फरार हो गया। बहरहाल उसकी तलाश में गाज़ियाबाद पुलिस जुटी हुई है। जबकि 4 पकड़े गए लोगों से पूछताछ जारी है। 

पुलिस को मिली थी अवैध हुक्का बार की सूचना   

खबरों की मानें तो गाज़ियाबाद पुलिस को ट्रांस हिंडन (इंदिरापुरम सेक्टर-13) क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार की जानकारी मिली थी। ऐसे में पुलिस ने प्लान के मुताबिक छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने हुक्का पीते 4 युवक को धर-दबोचा। जिसमें से चारों युवक का नाम सोनू, अज्जू, राहत और समीर है। वहीं पुलिस के आने से पहले बार संचालक अनस मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है, पुलिस की सूचना उसे किसी ने पहले ही दे दी थी।

बता दें कि गाज़ियाबाद पुलिस ने छापे में 8 हुक्का और चिलम सहित कई अन्य सामग्री भी बरामद की है। बहरहाल सभी 4 युवकों से पूछताछ की जा रही है। 

कोतवाली प्रभारी ने दी बड़ी जानकारी 

बता दें कि छापे के बाद गाज़ियाबाद की स्थानीय (इंद्रापुरम) पुलिस प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया, कि हुक्का बार में अक्सर कम उम्र के युवा आते हैं। उसमें से कुछ स्कूल तो कुछ कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र होते हैं। कैफे के नाम पर अक्सर मालिक नशे की सामग्री लोगों और बच्चों के सामने परोसते हैं। इस पर अब शिकंजा कसा जा रहा है। 

दिल्ली-एनसीआर में धड़ल्ले से चल रहे हैं अवैध हुक्का बार 

यह बात बिल्कुल सही है, कि दिल्ली एनसीआर में एक तरफ लगातार क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, तो वही दूसरी तरफ नशे की लत के कारण और आसानी से नशीली पदार्थों के मिलने के चलते युवाओं को अंधकार की तरफ धकेला  जा रहा है। पुलिस के मुताबिक अब तक गाजियाबाद में एक वर्ष के भीतर दर्जन भर हुक्का बार में छापे मारे गए है, जो आगे भी जारी रहेगा।  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026