---Advertisement---

Ghaziabad News: गुड न्यूज! Hindon Airport तक होगा मेट्रो का विस्तार, DMRC गाजियाबाद में बनाएगा 4 मेट्रो कॉरिडोर! रूट जानें खिल जाएगा चेहरा

Ghaziabad News: डीएमआरसी गाजियाबाद में 4 मेट्रो कॉरिडोर बनाने की योजना बना रहा है, जो सीधा Hindon Airport से कनेक्ट होगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 25, 2025 2:54 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: गाजियाबाद के लोगों को जल्द बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है, दरअसल DMRC दिल्ली-एनसीआर में लगातार अपने नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि डीएमआरसी गाजियाबाद में 4 मेट्रो कॉरिडोर बनाने की योजना बना रहा है, जो सीधा Hindon Airport से कनेक्ट होगा, जिससे दिल्ली और एनसीआर के लोगों की एयरपोर्ट तक पहुंच आसान हो जाएगी, साथ ही लोगों कि इंदिरा गांधी इंटरनेशल एयरपोर्ट जाने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा भी कई रूटों पर कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को फायदा होने की उम्मीद है।

DMRC गाजियाबाद में बनाएगा 4 मेट्रो कॉरिडोर

गौरतलब है कि DMRC यानि ( Delhi Metro Rail Corporation) अपना विस्तार करने में लगी हुई है। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि DMRC गाजियाबाद में 4 नए मेट्रो कॉरिडोर बनाने की योजना बना रहा है। जीडीए के अधिकारियों के अनुसार डीएमआरसी ने DMRC ने शहरी विकास मंत्रालय (MoHUA) को एक प्रस्ताव भेजा है। जिससे दिल्ली से गाजियाबाद की कनेक्टिविटी और बढ़ गई है। दरअसल अभी गाजियाबाद के बाद वैशाली तक ही मेट्रो है, आगे जाने के लिए लोगों को अन्य साधन का उपयोग करना पड़ता है, जिससे जाम की समस्या के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देरी होती है। यही वजह है कि डीएमआरसी 4 नए मेट्रो कॉरिडोर बनाने की योजना बना रहा है।

Hindon Airport तक होगा मेट्रो का विस्तार

मालूम हो कि गाजियाबाद में स्थित Hindon Airport से देश के कई राज्यों तक फ्लाइटें संचलित की जाती है। पहले हिंडन एयरपोर्ट से बहुत कम विमानों का संचालन किया जाता था, लेकिन बीते कुछ महीनों में यह आंकड़ा काफी बढ़ गया है। अभी हिंडन एयरपोर्ट से 21 फ्लाइटें संचलित की जा रही है। वहीं मेट्रों से कनेक्ट होने के बाद आवाजाही और आसान हो जाएगी। अगर DMRC द्वारा प्रस्तावित 4 कॉरिडोर की बात करें तो शहीद स्थल न्यू बस अड्डा से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन, नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी से साहिबाबाद, वैशाली से मोहन नगर और गोरकुलपुरी से अर्थला शामिल है। यानि यह चारो ही कॉरिडोर बेहद महत्वपूर्ण है। गौरतलब है कि गाजियाबाद से नमो भारत ट्रेन का भी परिचालन जारी है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026