---Advertisement---

Ghaziabad News: इंदिरापुरम में घर खरीदने वालों को लगा बड़ा झटका, सर्किल रेट में हुई इतने प्रतिशत की बढ़ोतरी; जानें पूरी डिटेल

Ghaziabad News: अगर आप भी इंदिरापुरम, गाजियाबाद या कौशांबी में घर खरीदने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 12, 2024 5:01 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: अगर आप भी इंदिरापुरम, गाजियाबाद या कौशांबी में घर खरीदने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल इन इलाकों में अचानक 10 से 15 प्रतिशत के सर्किल रेट में इजाफा हुआ है। गौरतलब है कि इसके बाद गाजियाबाद और उसके आस- पास के इलाकों में घर खरीदना और मुश्किल हो गया है। चलिए आपको बताते है कि किन इलाकों में सर्किल रेट में कितने प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

इन इलाकों में हुआ भारी इजाफा

जानकारी के मुताबिक वेव सिटी और आदित्य वर्ल्ड सिटी में आवसीय प्लॉट के लिए सर्किल रेट 17300 रूपये प्रति वर्ग मीटर था, वहीं अब यह बढ़कर 35000 वर्ग मीटर हो गया है। अगर इंदिरापुरम की बात करें तो यहां सर्किल रेट 58000 से बढ़कर 66000 रूपये प्रति वर्ग मीटर हो गया है। इसके अलावा कौशांबी में सर्किल रेट 64000 रूपये से बढ़कर 74000 हजार रूपये हो गया है। जबकि वैशाली में सर्किल रेट 58000 रूपये से बढ़कर 66000 रूपये हो गया है। वहीं वसुंधरा में यह रेच 52000 से बढ़कर 60000 रूपये हो गया है (Ghaziabad News)।

सर्किल रेट में 10 से 15 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी

आपको बताते चलें कि पिछले 4 सालों में सर्किल रेट में किसी भी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई थी। वहीं अब सीधा इसमे 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि इस रेट के बढ़ने के बाद घर खरीदनें वालों को मोटी रकम चुकानी पड़ सकती है। वहीं जिले में सभी कृषि भूमि पर प्रति हेक्टेयर 10 प्रतिशत सर्किल रेट बढ़ाया गया है। (Ghaziabad News) गौरतलब है कि लोनी, मुरादनगर और मोदीनगर एरिया में भी डीएम सर्कल रेट को बढ़ा दिया गया है।

क्या होता है सर्किल रेट?

शहरों में जमीन और अन्य प्रॉपर्टी के लिए एक स्टैंडर्ड रेट तय करने का जिम्मा जिला प्रशासन के पास होता है। वह जो रेट तय कर देता है, उससे कम पर जमीन की खरीद-बिक्री नहीं हो सकती है। इसी रेट को सर्किल रेट कहा जाता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026