---Advertisement---

गाजियाबाद के छठ घाटों पर नहीं आशिकों की खैर, एंटी रोमियो स्क्वायड इस तरह से रखेगी निगरानी

Ghaziabad News: देश के विभिन्न हिस्सों में छठ महापर्व की धूम देखने को मिल रही है। इस महापर्व को लेकर बाजारों की रौनक बढ़ गई है और भारी संख्या में लोग खरीदारी करते नजर आ रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 16, 2023 2:55 अपराह्न

Ghaziabad News
Follow Us
---Advertisement---

Ghaziabad News: देश के विभिन्न हिस्सों में छठ महापर्व की धूम देखने को मिल रही है। इस महापर्व को लेकर बाजारों की रौनक बढ़ गई है और भारी संख्या में लोग खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। इसमें ज्यादा संख्या महिलाओं की नजर आ रही है। इस क्रम में गाजियाबाद कमिश्नरेट ने सूर्य उपासना के इस महापर्व को देखते हुए बड़े ऐलान किए हैं। जानकारी के अनुसार गाजियाबाद कमिश्नरेट ने महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए सभी घाटों पर एंटी रोमियो स्क्वायड की तैनाती करने का निर्णय लिया है। इसके अलावा छठ महापर्व को देखते हुए ही कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन की एडवाइजरी भी जारी की गई है।

छठ घाटों पर एंटी रोमियो स्क्वायड की तैनाती

गाजियाबाद कमिश्नरेट ने छठ महापर्व को लेकर बड़ा ऐलान किया है जिसके तहत घाटों पर मनचलों पर नियंत्रण पाया जा सकेगा। जानकारी के अनुसार कमिश्नरेट ने सभी घाटों पर एंटी रोमियो स्क्वायड की तैनाती करने का निर्णय लिया है। इसके तहत घाट पर उपस्थित महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा की जा सकेगी। खबरों की माने तो इनकी तैनाती सादी वर्दी में भी की जाएगी जिससे की माहौल को त्योहारों के अनुकुल रखा जा सके। वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छठ महापर्व में किसी भी तरह की अनियमितता करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।

छठ महापर्व को लेकर सतर्क है प्रशासन

गाजियाबाद कमिश्नरेट छठ महापर्व को लेकर पूरी तरह से सतर्क नजर आ रहा है। इस क्रम में आज प्रशासन की ओर से छठपुजा स्थलों का सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत निरीक्षण किया गया और साथ ही तैयारियों का जायजा भी लिया गया। खबर है कि प्रशासन छठ और देव दिवाली पर सभी तरह के इंतेजाम का जायजा लेकर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगा।

नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई

गाजियाबाद प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि त्योहारों के दौरान किसी भी तरह के नियमों के खिलाफ जाने वालों पर कार्रवाई होगी। इसके तहत ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है कि और बताया गया है कि कई रास्तों पर यातायात प्रभावित रहेगा। प्रशासन का कहना है कि ट्रैफिक नियमों के साथ अन्य किसी भी तरह से त्योहारों में बांधा पहुंचाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026