---Advertisement---

Sudhakar Singh के निधन से पूर्वांचल में शोक की लहर! घोषी विधायक को श्रद्धा-सुमन अर्पित कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक; पढ़ें रिपोर्ट

सपा विधायक Sudhakar Singh के निधन की खबर सामने आते ही पूरे पूर्वांचल में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी सुधाकर सिंह को श्रद्धां-सुमन अर्पित कर शोक संदेश जारी किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 20, 2025 11:54 पूर्वाह्न

Sudhakar Singh
Follow Us
---Advertisement---

Sudhakar Singh: पूर्वांचल समेत यूपी के विभिन्न हिस्सों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। इसका प्रमुख कारण है घोषी से सपा विधायक रहे सुधार सिंह का निधन होना। मिलनसार स्वभाव के धनी सुधाकर सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे जिसकी खबर सामने आते ही घोषी स्थित विधायक आवास पर समर्थकों का तांता लगने लगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस क्रम में सपा विधायक की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए मृतात्मा को श्रद्धा-सुमन अर्पित किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुधाकर सिंह के निधन को दु:खद घटना बताते हुए अपनी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ साझा की हैं। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को साथ का भरोसा दिया है।

सपा विधायक Sudhakar Singh के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया!

पूर्वांचल की चर्चित घोषी विधानसभा सीट से दारा सिंह चौहान को हराकर विधानसभा पहुंचे सपा विधायक सुधाकर सिंह अब इस दुनिया में नहीं रहे। आज 20 नवंबर को तड़के सुबह इलाज के दौरान लखनऊ में सुधाकर सिंह का निधन हुआ है जिसके बाद पूर्वांचल में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना को दु:खद बताते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम योगी के एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर लिखा गया है कि “जनपद मऊ के घोसी विधान सभा क्षेत्र से माननीय विधायक श्री सुधाकर सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!”

सुधाकर सिंह के निधन के बाद पूर्वांचल में शोक की लहर!

मिलनसार स्वभाव के धनी सपा विधायक सुधाकर सिंह के निधन की खबर सुन सभी स्तब्ध हैं। मऊ के घोषी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए सुधाकर सिंह का प्रभाव आस-पास के कई जनपदों में था। उनके निधन की खबर सामने आते ही गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, आजमगढ़, गाजीपुर समेत अन्य कई जिलों से उनके व्यक्तिगत शुभचिंतक उनके आवास पर पहुंच रहे हैं। दलीय सीमाओं को लांघ कर अन्य पार्टियों के जनप्रतिनिधि व नेता भी सपा विधायक को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। आलम ये है कि पूरे पूर्वांचल में शोक की लहर है और सोशल मीडिया शोक संदेश से पटा पड़ा है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अक्टूबर 15, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 15, 2026