---Advertisement---

‘विकसित भारत’ विजन को साकार करेंगे Jayant Chaudhary, केन्द्रीय मंत्री बनाए जाने के बाद किया बड़ा ऐलान; जानें डिटेल

Jayant Chaudhary: भारत की राजनीति में उभरते सितारे व पश्चिमी यूपी के कद्दावर नेता जयंत चौधरी को भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार में बतौर केन्द्रीय मंत्री शामिल किया गया है। एनडीए सरकार की गठन के बाद राष्ट्रीय लोक दल के चीफ जयंत चौधरी को केन्द्र में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बना कर कौशल निकास व उद्यमशीलता मंत्रालय का महकमा सौंपा गया।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 12, 2024 5:02 अपराह्न

Jayant Chaudhary
Follow Us
---Advertisement---

Jayant Chaudhary: भारत की राजनीति में उभरते सितारे व पश्चिमी यूपी के कद्दावर नेता जयंत चौधरी को भी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार में बतौर केन्द्रीय मंत्री शामिल किया गया है। एनडीए सरकार की गठन के बाद राष्ट्रीय लोक दल के चीफ जयंत चौधरी को केन्द्र में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बना कर कौशल विकास व उद्यमशीलता मंत्रालय का महकमा सौंपा गया।

जयंत चौधरी ने कौशल विकास व उद्यमशीलता मंत्रालय की जिम्मेदारी लेने के साथ ही बड़ी बात कह दी है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि “देश को विकसित भारत बनाने के विजन को साकार करने में इस मंत्रालय की बहुत बड़ी भूमिका रहेगी।” इसके अलावा उन्होंने ये भी ऐलान किया है कि “उनका लक्ष्य युवाओं को शुरुआती शिक्षा के साथ उद्यमिता से जोड़ने का रहेगा जिससे कि वे एक अच्छे नागरिक की भूमिका निभा सकें।”

केन्द्रीय मंत्री जयंत चौधरी का बड़ा बयान

मोदी 3.0 सरकार में बतौर साझेदार, राष्ट्रीय लोक दल के मुखिया जयंत चौधरी को भी शामिल होने का मौका मिला है। उन्हें कौशल विकास व उद्यमशीलता मंत्रालय के साथ राज्य शिक्षा मंत्रालय का महकमा सौंपा गया है।

जयंत चौधरी ने संबंधित मंत्रालय में अपना कार्यभार संभालने के साथ दावा किया है कि वे विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रयासरत रहेंगे और ज्यादा से ज्यादा योग्य युवाओं को प्रशिक्षण के माध्यम से उद्यम जगत से जोड़ेंगे।

कौशल व उद्यम जगत पर सरकार का जोर

भारत सरकार की ओर से नवंबर 2024 में कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय का गठन किया गया था। इस मंत्रालय का लक्ष्य देश के विभिन्न हिस्सों में युवाओं को उद्यम जगत से जोड़ना व उन्हें प्रशिक्षण के माध्यम से कुशल बनाना है जिससे कि वे राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दे सकें और अपनी आजीविका के लिए आत्मनिर्भर बन सकें।

भारत सरकार भी कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय को लेकर बेहद सजग नजर आती है और शायद इसीलिए इस अहम विभाग की जिम्मेदारी जयंत चौधरी को सौंपी गई है जिससे कि विकसित भारत का सपना जल्द से जल्द साकार हो सके।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026