Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में 24 साल के वकील प्रियांशु श्रीवास्तव ने कोर्ट से कूदकर आत्महत्या कर ली है। प्रियांशु ने मरने से पहले अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाते हुए सुसाइड नोट लिखा। इसमें उसने अपना दर्द बयां किया। इसके साथ ही मरने से पहले लेटर में लिखा, ‘भगवान किसी को ऐसे पापा ना दें। मेरी लाश को पापा छू भी ना पाएं मैं हार गया, पापा जीत गए।’ इसके साथ ही मृतक ने 18 साल पहले का एक किस्सा भी बयां किया है। जिसके कारण दोनों बाप-बेटे के रिश्ते में दूरियां आती चली गई। मामला मैंगोशेक से जुड़ा हुआ है। प्रियांशु की मौत और उसके सुसाइड लेटर ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है।
Kanpur News: प्रियांशु श्रीवास्तव ने मरने से पहले सुसाइड नोट में लिखा डरावना सच
प्रियांशु श्रीवास्तव ने कानपुर कचहरी से 23 अप्रैल की दोपहर कूदकर जान दे दी। वो अपने पिता की सख्ती और डांट से परेशान था। मरने से पहले वकील प्रियांशु ने सोशल मीडिया पर सुसाइड नोट शेयर करते हुए अपने पिता के द्वारा दी गई प्रताड़ना की जानकारी दी है। प्रियांशु अपने पिता के साथ कानपुर कोर्ट में वकालत की प्रैक्टिस करते थे। उसी कोर्ट की पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर अब जिंदगी खत्म कर ली। प्रियांशु की उम्र 24 साल थी। प्रियांशु ने सुसाइड नोट में लिखा ‘छह साल की उम्र में चुपके से फ्रिज में रखा मैंगोशेक पी लिया, इस पर पापा ने नंगा कर घर से बाहर निकाल दिया। वो बात जेहन में घर कर गई।’ इसके साथ ही हाई स्कूल में कम नंबर आने पर भी प्रताड़ित किया था। वो सार्वजनिक रुप से बेटे को बेइज्जत करते थे। इसका खुलासा भी मृतक ने अपने सुसाइड नोट में किया है। खबरों की मानें तो प्रियांशु श्रीवास्तव को उनके वकील पिता ने घटना वाले दिन भी किसी बात को लेकर डांटा था। जिसके बाद वो कोर्ट की 5वीं मंजिल पर दोपहर करीब 2 बजे पहुंच गए और अचानक से छलांग लगा दी। प्रियांशु के सुसाइड नोट में कई हैरतअंगेज खुलासे हैं। उन्होंने लिखा है कि, पिता चैंबर के अंदर बैठते थे और बाहर उनसे काम करवाते थे। वो छोटी-छोटी बातों पर बेइज्जत करते थे। मृतक ने दावा किय कि, उन्हें कोई भी बुरी लत नहीं थी। लेकिन इसके बाद भी पिता के द्वारा उन्हें बार-बार बेइजज्त किया जाता था।
देखें पोस्ट
• मेरी लाश को पापा छू भी ना पाएं
• मैं हार गया, पापा जीत गएये बातें प्रियांशु श्रीवास्तव ने अपने सुसाइड नोट में लिखकर जान दे दी.
प्रियांशु अपने पिता के साथ कानपुर कोर्ट में वकालत की प्रैक्टिस करते थे. उसी कोर्ट की पांचवीं मंजिल से छलांग लगा दी.
प्रियांशु की उम्र 24 साल थी,… pic.twitter.com/yO8FdHt6zI
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) April 24, 2026
मृतक ने दो पन्नों के सुसाइड नोट में पिता के द्वारा 6 साल की उम्र से लेकर 24 साल तक की गई क्रूरता के बारे में लिखा है। प्रियांशु को पिता बार-बार बेइज्जत करते थे और सभी के सामने अपशब्द बोलते थे। इसके साथ ही
मरने से पहले प्रियांशु ने सभी माता-पिता से अपील करते हुए लिखा, ‘सभी मां–बाप से मेरी यह अपील है कि अपने बच्चों पर उतना ही टॉर्चर करें, जितना वो बर्दाश्त कर सकें। मेरा ये निवेदन है कि मेरी लाश को मेरे पापा छू भी न पाएं। मैं हार गया, पापा जीत गए. लव यू मम्मी….’
कानपुर कचहरी में हुई प्रियांशु श्रीवास्तव की मौत पर पुलिस का बयान
कानपुर कचहरी में हुई प्रियांशु श्रीवास्तव की मौत पर पुलिस ने तुरंत एक्शन ले लिया है।
POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR की तरफ से पुलिस अधिकारी की बाइट को पोस्ट किया गया है।
देखें वीडियो
दिनांक 23.04.26 को कानपुर कचहरी परिसर में एक अधिवक्ता प्रियांशू द्वारा 5वी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली गयी है, पुलिस बल एवं अधिकारीगण मौके पर मौजूद हैं, सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये हैं। मृतक के सुसाइड नोट एवं वाट्सऐप स्टेटस का गहन अवलोकन किया जा रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम हेतु… pic.twitter.com/oC4AsJGFD0
— POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR (@kanpurnagarpol) April 23, 2026
जिसमें वो बता रहे हैं कि, ‘दिनांक 23.04.26 को कानपुर कचहरी परिसर में एक अधिवक्ता प्रियांशू द्वारा 5वी मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली गयी है, पुलिस बल एवं अधिकारीगण मौके पर मौजूद हैं, सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये हैं। मृतक के सुसाइड नोट एवं वाट्सऐप स्टेटस का गहन अवलोकन किया जा रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा जा रहा है। अन्य आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है। इस सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता की बाइट।’
