Lucknow News: राजधानी लखनऊ में अपना घर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए अनंत नगर आवासीय योजना महत्वपूर्ण विकल्प बनकर सामने आई है। लखनऊ विकास प्राधिकरण की इस योजना का उद्देश्य सुनियोजित तरीके से आवासीय विकास करना है। योजना में आवासीय भूखंडों के साथ-साथ पार्क, ग्रीन स्पेस, बुनियादी ढांचे और अन्य सुविधाओं के विकास पर भी जोर दिया जा रहा है।
मालूम हो कि अनंत नगर योजना को लेकर लोगों की दिलचस्पी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके पिछले चरणों में बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किया। जून 2026 में योजना के चौथे चरण के 540 भूखंडों के लिए 5,181 आवेदकों के बीच लॉटरी के जरिए आवंटन किया गया था। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
लखनऊ में खरीदें अपना सपनों का घर
एलडीए ने अपने सोशल मीडिया प्लटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि इस स्वतंत्रता दिवस, अपने परिवार को दीजिए नए घर का उपहारलखनऊ विकास प्राधिकरण की मोहान रोड स्थित अनंत नगर आवासीय योजना के पांचवें चरण के पंजीकरण शुरू हो चुके हैं।
इस स्वतंत्रता दिवस, अपने परिवार को दीजिए नए घर का उपहार
लखनऊ विकास प्राधिकरण की मोहान रोड स्थित अनंत नगर आवासीय योजना के पांचवें चरण के पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। योजना में आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और भूखण्डों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
पंजीकरण अवधि:… pic.twitter.com/55WnziS1OK
— Lucknow Development Authority (@LkoDevAuthority) August 9, 2026
योजना में आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और भूखण्डों का आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। पंजीकरण अवधि: 09 अगस्त से 09 सितंबर, 2026 तक पंजीकरण हेतु विजिट करें: https://registration.ldalucknow.in अधिक जानकारी हेतु – टोल फ्री- 1800-1800-5000(सोम-शनि, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक) तक कॉल कर सकते है।
ऑनलाइन आवेदन की सुविधा
LDA ने अनंत नगर योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई है। आधिकारिक पोर्टल के जरिए आवेदक योजना की जानकारी, आवेदन प्रक्रिया और संबंधित सेवाओं को ऑनलाइन देख सकते हैं। आवेदन करने से पहले पात्रता, आरक्षण, प्लॉट की उपलब्धता, भुगतान व्यवस्था और अन्य नियमों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है। कुल मिलाकर, अनंत नगर आवासीय योजना लखनऊ में घर और प्लॉट की तलाश कर रहे लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण आवासीय विकल्प बन रही है। योजना में आवासीय विकास के साथ पार्क, ग्रीन स्पेस, बुनियादी ढांचा और व्यावसायिक सुविधाओं को विकसित करने पर जोर है।







