---Advertisement---

Lucknow News: अटल नगर आवसीय योजना के तहत मात्र 10 लाख में खरीदें चमचमाता फ्लैट, मिलेंगी ये खास सुविधाएं, जानें अंतिम तारीख

Lucknow News: अगर आप भी लखनऊ में अपना घर खरीदने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। एलडीए एक बहुत सुनहरा मौका लेकर आया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 29, 2026 2:54 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: अगर आप भी लखनऊ में अपना घर खरीदने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल एलडीए यानि लखनऊ विकास प्राधिकरण अटल नगर आवसीय योजना के तहत बेहद कम दामों में फ्लैट मुहैया करा रही है। बता दें कि इसकी जानकारी खुद एलडीए ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है।

मालूम हो लखनऊ में लगातार लोगों की संख्या बढ़ रही है, साथ ही राजधानी में तेजी से विकास देखने को मिल रहा है। वहीं अगर नगर आवासीय योजना की बात करें प्राधिकरण बेहद सस्ते दामों पर फ्लैट मुहैया कराया जा रहा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

मात्र 10 लाख में खरीदें चमचमाता फ्लैट

एलडीए यानि लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “घर लेने का है प्लान, तो यहां मिलेगा समाधान, लखनऊ में कम बजट में फ्लैट मिलना लगभग असंभव है। लेकिन, अटल नगर आवासीय योजना में आपके लिए एक बेहतरीन अवसर यहां, 630 फ्लैट्स के लिए पंजीकरण शुरू हो चुके हैं।

लोकेशन – देवपुर पारा, लखनऊ (आलमबाग नहरिया के पास) अंतिम तिथि- 18 मई, 2026, तो कल मत सोचिए क्योंकि तब तक शायद लेट हो जाए इसलिए, आज ही आवेदन करें और अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं”। अगर कीमत की बात करें 1 बीएचके – मात्र 9.83 लाख रूपये से शुरू, 2 बीएचके – मात्र 16 लाख से शुरू। गौरतलब है कि इतना सस्ता फ्लैट मिलना बेहद की मुश्किल है।

एलडीए ने शुरू की ओटीएस सुविधा – Lucknow News

एलडीए ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “एकमुश्त समाधान योजना (OTS) – 2026,
बकाया निस्तारण का सुनहरा अवसर, आवेदन प्रारंभ हैं, आप भी प्राधिकरण भवन स्थित कमेटी हॉल के हेल्प डेस्क काउंटर में जाकर आवेदन करें।

दण्ड ब्याज से पूर्ण मुक्ति, 3 माह के अंदर तवारित निस्तारण, 30 दिनों में एकमुश्त पूर्ण भुगतान पर 3 प्रतिशत की छूट, आसानी किस्तों में भुगतान की सुविधा”।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

8th Pay Commission

अप्रैल 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 29, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 29, 2026

Mohan Yadav

अप्रैल 29, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 29, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 29, 2026