Lucknow News: अगर आप भी लखनऊ में अपना घर खरीदने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल एलडीए यानि लखनऊ विकास प्राधिकरण अटल नगर आवसीय योजना के तहत बेहद कम दामों में फ्लैट मुहैया करा रही है। बता दें कि इसकी जानकारी खुद एलडीए ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है।
मालूम हो लखनऊ में लगातार लोगों की संख्या बढ़ रही है, साथ ही राजधानी में तेजी से विकास देखने को मिल रहा है। वहीं अगर नगर आवासीय योजना की बात करें प्राधिकरण बेहद सस्ते दामों पर फ्लैट मुहैया कराया जा रहा है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
मात्र 10 लाख में खरीदें चमचमाता फ्लैट
एलडीए यानि लखनऊ विकास प्राधिकरण ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “घर लेने का है प्लान, तो यहां मिलेगा समाधान, लखनऊ में कम बजट में फ्लैट मिलना लगभग असंभव है। लेकिन, अटल नगर आवासीय योजना में आपके लिए एक बेहतरीन अवसर यहां, 630 फ्लैट्स के लिए पंजीकरण शुरू हो चुके हैं।
घर लेने का है प्लान, तो यहां मिलेगा समाधान
लखनऊ में कम बजट में फ्लैट मिलना लगभग असंभव है…लेकिन, अटल नगर आवासीय योजना में आपके लिए एक बेहतरीन अवसर
यहां, 630 फ्लैट्स के लिए पंजीकरण शुरू हो चुके हैं।लोकेशन: देवपुर पारा, लखनऊ (आलमबाग नहरिया के पास)
अंतिम तिथि: 18 मई, 2026
तो… pic.twitter.com/YLq9OzrOfr
— Lucknow Development Authority (@LkoDevAuthority) April 29, 2026
लोकेशन – देवपुर पारा, लखनऊ (आलमबाग नहरिया के पास) अंतिम तिथि- 18 मई, 2026, तो कल मत सोचिए क्योंकि तब तक शायद लेट हो जाए इसलिए, आज ही आवेदन करें और अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं”। अगर कीमत की बात करें 1 बीएचके – मात्र 9.83 लाख रूपये से शुरू, 2 बीएचके – मात्र 16 लाख से शुरू। गौरतलब है कि इतना सस्ता फ्लैट मिलना बेहद की मुश्किल है।
एलडीए ने शुरू की ओटीएस सुविधा – Lucknow News
एलडीए ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “एकमुश्त समाधान योजना (OTS) – 2026,
बकाया निस्तारण का सुनहरा अवसर, आवेदन प्रारंभ हैं, आप भी प्राधिकरण भवन स्थित कमेटी हॉल के हेल्प डेस्क काउंटर में जाकर आवेदन करें।
एकमुश्त समाधान योजना (OTS) – 2026
बकाया निस्तारण का सुनहरा अवसर
आवेदन प्रारंभ हैं, आप भी प्राधिकरण भवन स्थित कमेटी हॉल के हेल्प डेस्क काउंटर में जाकर आवेदन करें।
अधिक जानकारी हेतु :
वेबसाइट – https://t.co/yDK7asTia2
संपर्क – प्राधिकरण भवन, सिंगल विंडो, काउंटर नंबर- 6, गोमती… pic.twitter.com/ZelgCxVEm7— Lucknow Development Authority (@LkoDevAuthority) April 29, 2026
दण्ड ब्याज से पूर्ण मुक्ति, 3 माह के अंदर तवारित निस्तारण, 30 दिनों में एकमुश्त पूर्ण भुगतान पर 3 प्रतिशत की छूट, आसानी किस्तों में भुगतान की सुविधा”।
