---Advertisement---

Lucknow Kanpur Expressway: UP वासियों के लिए गुडन्यूज, हाईस्पीड कॉरिडोर पर मिनटों में पूरा होगा सुहाना सफर! 120KMPH की रफ्तार से फर्राटा भरेंगे वाहन

Lucknow Kanpur Expressway: उत्तर प्रदेश के लोगों को जल्द ही एक हाईस्पीड कॉरिडोर की सौगात मिल सकती है। इस एक्सप्रेसवे के जरिए घंटों की बजाय मिनटों सफर पूरा हो जाएगा। साथ ही इस एक्सप्रेसवे पर 120KMPH की रफ्तार से वाहन फर्राटा भर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 26, 2025 1:31 अपराह्न

Lucknow Kanpur Expressway
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow Kanpur Expressway: अगर आप उत्तर प्रदेश में रहते हैं, तो आपके लिए खुशखबरी है। जी हां, प्रदेश सरकार लगातार एक्सप्रेसवे के निर्माण पर जोर दे रही है। ताकि राज्य में लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके। इस कड़ी में लोगों को जल्द ही लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे की सौगात मिल सकती है। खबरों के मुताबिक, यूपी की राजधानी लखनऊ और कानपुर को जोड़ने वाला एक्सप्रेसवे के जरिए दोनों शहरों के बीच का सफर काफी सुविधाजनक हो जाएगा। साथ ही दोनों शहर मौजूदा वक्त के मुकाबले और करीब आ जाएंगे।

Lucknow Kanpur Expressway से मिनटों में पूरा होगा सफर

जानकारी के अनुसार, लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे को हाईस्पीड कॉरिडोर के तौर पर विकसित किया जा रहा है। ऐसे में लखनऊ और कानपुर के बीच में यात्रा करने वालों लोगों का काफी टाइम बच सकेगा। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस एक्सप्रेसवे पर केवल 35 से 40 मिनट में सफर पूरा किया जा सकेगा। वर्तमान समय में इन दोनों शहरों के बीच लगभग 2 से ढाई घंटे का समय लगता है। इसके साथ इस हाईस्पीड कॉरिडोर पर 120KMPH की रफ्तार से वाहन दौड़ाए जा सकेंगे। बता दें कि लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे लगभग 63 किलोमीटर लंबा है। 6 लेन के इस एक्सप्रेसवे के जरिए दोनों शहरों के बीच की दूरी आधी रह जाएगी। ऐसे में यूपी की राजधानी लखनऊ से कानपुर आना-जाना काफी सुगम हो जाएगा।

लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे से इन जिलों को हो सकता है फायदा

आपकी जानकारी में इजाफा करने के लिए बता दें कि Lucknow Kanpur Expressway को नेशनल एक्सप्रेसवे-6 के नाम से भी जाना जाता है। यह एक्सप्रेसवे लखनऊ में शरीद पथ से शुरू होगा और कानपुर में गंगा ब्रिज के पास आजाद चौराहा पर समाप्त होगा। लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे के जरिए कई जिलों को कनेक्टिविटी की बेहतर सुविधा मिलेगी। इसमें उन्नाव, सुल्तानपुर, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई और बाराबंकी शामिल है। वहीं, खबरों के मुताबिक, यह एक्सप्रेसवे 31 जुलाई 2025 तक पूरी तरह से तैयार हो सकता है। फिलहाल इस एक्सप्रेसवे को लोगों के लिए कब से शुरू किया जाएगा, इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 31, 2026

Rashifal 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Rain Alert 1 September 2026

अगस्त 31, 2026

Punjab News

अगस्त 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 31, 2026

Jharkhand News

अगस्त 31, 2026