‘डार्लिंग, तुम्‍हारे लिए सब कुछ ओपन है..,’ लखनऊ यूनिवर्सिटी की छात्रा के लिए पेपर आउट कर प्रोफेसर की अश्लील डिमांड, कार्रवाई शुरू

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर परमजीत सिंह पर बीएससी फाइनल इयर की छात्रा से अश्लील डिमांड करने के आरोप लगे हैं। इस प्रकरण में शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू है।

Lucknow News

Picture Credit: गूगल (सांकेतिक तस्वीर)

Lucknow News: सूबे की सियासत का केन्द्र मानी जाने वाली राजधानी लखनऊ में एक बार फिर उठा-पटक देखने को मिली है। इसकी प्रमुख वजह कथित रूप से लखनऊ विश्वविद्यालय के एक प्रोफेसर की छात्रा से की गई अश्लील डिमांड है। कथित वायरल ऑडियो में प्रोफेसर परमजीत सिंह को बीएससी फाइनल इयर की एक छात्रा से मिलने की बात करते सुना जा सकता है। आरोपी प्रोफेसर ने कहा कि डार्लिंग, तुम्‍हारे लिए सब कुछ ओपन है। किस दिन मिलने आओगी, मैंने दोनों पेपर आउट कर लिये हैं आपके लिए? ऑडियो के सामने आते ही कार्रवाई शुरू हो गई है।

लखनऊ यूनिवर्सिटी की छात्रा से प्रोफेसर की अश्लील डिमांड!

प्रतिष्ठित लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर परमजीत सिंह पर बीएससी फाइनल इयर की छात्रा से अश्लीलता करने के आरोप लगे हैं।

सचिन गुप्ता नामक एक्स हैंडल यूजर ने इससे जुड़ा कथित ऑडियो साझा किया है। इसमें छात्रा और पीड़िता के बीच वार्ता का दावा है। आरोपी प्रोफेसर कहता है कि “डार्लिंग, अगर तुम कहोगी, तो मैं आ जाऊंगा। तुम सिर्फ बता देना क्‍या हेल्‍प चाहिए, तुम्‍हारे लिए सब कुछ ओपन है। किस दिन मिलने आओगे, मैंने दोनों पेपर आउट कर लिये हैं आपके लिए? पूरा पेपर आउट कर दिया है, या। तुम आ जाओ, मिलने नहीं आओगी एक बार भी?” प्रोफेसर की इस अश्लील डिमांड को लेकर हलचल मची है। विश्वविद्यालय परिसर में आक्रोशित छात्रों का प्रदर्शन जोरों पर है।

शिकायत के आधार पर शुरू हुई प्रशासनिक कार्रवाई!

इस पूरे प्रकरण को लेकर लखनऊ यूनिवर्सिटी के परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है। परीक्षा नियंत्रक ने आरोपी प्रोफेसर परमजीत सिंह के नाम सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कराते हुए वैधानिक कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को हिरासत में लेकर पूछताछ व कार्रवाई शुरू कर दिया है। इस मामले की जांच लखनऊ महानगर के पुलिस आयुक्त को सौंपी गई है। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version