Lucknow News: लखनऊ में घर खरीदने वालो के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल एलडीए यानि लखनऊ विकास प्राधिकरण अटल नगर आवासीय योजना के तहत काफी सस्ते दामों पर फ्लैट मुहैया करा रहा है। हालांकि आवेदन की अंतिम तारीख जल्द आने वाली है, जिसे देखते हुए एलडीए ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से जानकारी दी है।
इस योजना का उद्देश्य मध्यम वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अपना आशियाना देने का है। खास बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तारीख भी नजदीक बताई जा रही है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
अटल नगर आवासीय योजना के तहत खरीदे घर
एलडीए द्वारा दी जानकारी के अनुसार अटल नगर आवासीय योजना, यह सुनहरा अवसर न चूकें!इस योजना के अंतर्गत सीमित आवासीय इकाइयाँ उपलब्ध हैं।
Atal Nagar Awaseeya Yojna
Don’t Miss This Opportunity!
Limited residential units are available under the scheme.Registration Closes on 18th May, 2026.
Apply now and secure your home with Lucknow Development Authority.#AtalNagarHousingScheme #LDAHousingScheme… pic.twitter.com/dgRLZf3R9L
— Lucknow Development Authority (@LkoDevAuthority) May 14, 2026
पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 मई, 2026 है। अभी आवेदन करें और लखनऊ विकास प्राधिकरण के साथ अपना घर सुरक्षित करें। इसके साथ ही 1BHK ₹9.82 लाख में और 2BHK ₹16 लाख से शुरू है। यानि प्राइम लोकेशन पर बेहद सस्ते दानों में घर खरीदने का मौका मिल रहा है।
खरीदारों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं
इस योजना से आम नागरिकों को शहर में आबादी के बीच प्राइम लोकेशन पर बेहतरीन आवासीय सुविधा मिल सकेगी।
सीतापुर रोड पर शिया पीजी कॉलेज के पास कब्जामुक्त करायी गयी लगभग 16,000 वर्गमीटर जमीन पर यह ग्रुप हाउसिंग परियोजना विकसित की जाएगी। जिसके लिए विस्तृत कार्ययोजना व ले-आउट प्लान तैयार कराया गया है।
यहां 582 एलआईजी व 336 ईडब्ल्यूएस श्रेणी के भवन निर्मित किये जाएंगे। एलआईजी भवन 2 बीएचके के होंगे, जिनका क्षेत्रफल लगभग 50 वर्गमीटर होगा।
2 बीएचके के भवन की कीमत लगभग 35 लाख रूपये होगी। 1बीएचके के ईडब्ल्यूएस भवन लगभग 38 वर्गमीटर क्षेत्रफल के होंगे, जिनकी कीमत लगभग 15 लाख रूपये रखी जाएगी। इससे मध्यम एवं अल्प आय वर्ग के परिवारों के लिए शहर में अपने आवास का सपना साकार हो सकेगा।
यह प्रोजेक्ट शिया पीजी कॉलेज के पास मुख्य सीतापुर रोड पर होगा, जिससे लोगों को राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।
