---Advertisement---

Lucknow News: अटल नगर आवासीय योजना के तहत बेहद सस्ते दामों में खरीदे अपने सपनों का घर, आवेदन की अंतिम तारीख जल्द, जानें सबकुछ

Lucknow News: एलडीए यानि लखनऊ विकास प्राधिकरण अटल नगर आवासीय योजना के तहत काफी सस्ते दामों पर फ्लैट मुहैया करा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 15, 2026 6:12 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: लखनऊ में घर खरीदने वालो के लिए एक खुशखबरी है। दरअसल एलडीए यानि लखनऊ विकास प्राधिकरण अटल नगर आवासीय योजना के तहत काफी सस्ते दामों पर फ्लैट मुहैया करा रहा है। हालांकि आवेदन की अंतिम तारीख जल्द आने वाली है, जिसे देखते हुए एलडीए ने अपने एक्स हैंडल के माध्यम से जानकारी दी है।

इस योजना का उद्देश्य मध्यम वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को अपना आशियाना देने का है। खास बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तारीख भी नजदीक बताई जा रही है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

अटल नगर आवासीय योजना के तहत खरीदे घर

एलडीए द्वारा दी जानकारी के अनुसार अटल नगर आवासीय योजना, यह सुनहरा अवसर न चूकें!इस योजना के अंतर्गत सीमित आवासीय इकाइयाँ उपलब्ध हैं।

पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 मई, 2026 है। अभी आवेदन करें और लखनऊ विकास प्राधिकरण के साथ अपना घर सुरक्षित करें। इसके साथ ही 1BHK ₹9.82 लाख में  और 2BHK ₹16 लाख से शुरू है। यानि प्राइम लोकेशन पर बेहद सस्ते दानों में घर खरीदने का मौका मिल रहा है।

खरीदारों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं

इस योजना से आम नागरिकों को शहर में आबादी के बीच प्राइम लोकेशन पर बेहतरीन आवासीय सुविधा मिल सकेगी।

सीतापुर रोड पर शिया पीजी कॉलेज के पास कब्जामुक्त करायी गयी लगभग 16,000 वर्गमीटर जमीन पर यह ग्रुप हाउसिंग परियोजना विकसित की जाएगी। जिसके लिए विस्तृत कार्ययोजना व ले-आउट प्लान तैयार कराया गया है।

यहां 582 एलआईजी व 336 ईडब्ल्यूएस श्रेणी के भवन निर्मित किये जाएंगे। एलआईजी भवन 2 बीएचके के होंगे, जिनका क्षेत्रफल लगभग 50 वर्गमीटर होगा।

2 बीएचके के भवन की कीमत लगभग 35 लाख रूपये होगी। 1बीएचके के ईडब्ल्यूएस भवन लगभग 38 वर्गमीटर क्षेत्रफल के होंगे, जिनकी कीमत लगभग 15 लाख रूपये रखी जाएगी। इससे मध्यम एवं अल्प आय वर्ग के परिवारों के लिए शहर में अपने आवास का सपना साकार हो सकेगा।

यह प्रोजेक्ट शिया पीजी कॉलेज के पास मुख्य सीतापुर रोड पर होगा, जिससे लोगों को राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 16 May 2026

मई 15, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

मई 15, 2026

Rain Alert 16 May 2026

मई 15, 2026

Anurag Dhanda

मई 15, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 15, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 15, 2026