Lucknow News: अगर आप भी लखनऊ में अपना घर खरीदने की सोच रहे है तो एलडीए आपके लिए लेकर आया है रेजिडेंशियल अपार्टमेंट राजधानी के प्राइम लोकेशन पर, सबसे खास बात है कि इसमे सोसाइटी में स्वीमिंग पूल, पार्क, क्लब हाउस, किड्स प्ले-एरिया, पावर बैकअप, 600 से अधिक वाहनों की पार्किंग आदि की सुविधा होगी। साथ ही कनेक्टिविटी के लिहाज से भी यह काफी महत्वपूर्ण होने जा रहा है। वहीं इसके पंजीकरण को लेकर भी तारीख जल्द ही समाप्त होने जा रही है।
ऐशबाग स्क्वायर
3BHK + सर्वेंट अपार्टमेंट
सिर्फ ₹1.1 करोड़ से शुरू*पंजीकरण की अंतिम तिथि: 15.04.2026
लोकेशन: ऐशबाग, मिल रोड, लखनऊ
विस्तृत जानकारी और पंजीकरण हेतु:
विजिट करें – https://t.co/klGod0H3jO
टोल फ्री नंबर – 1800-1800-5000
(सोम–शनि | सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक)… pic.twitter.com/uwCMTbzNpa— Lucknow Development Authority (@LkoDevAuthority) April 7, 2026
एलडीए यानि ( लखनऊ विकास प्राधिकरण) कई जगहों पर घर खरीदारों को अपार्टमेंट मुहैया करा रही है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
ऐशबाग स्क्वायर में खरीदें अपने सपनों का घर – Lucknow News
एलडीए ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “लगभग 17,910 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनने वाले ऐशबाग स्क्वायर में कुल 4 टावर होंगे, प्रत्येक टावर 27 मंजिल का होगा। अपार्टमेंट में 3 बीएचके एवं स्टडी श्रेणी के कुल 384 फ्लैट होंगे। प्रत्येक फ्लैट लगभग 1900 वर्गफिट क्षेत्रफल का होगा, जिसकी कीमत 1.11 करोड़ रूपये से शुरू होगी। सोसाइटी में स्वीमिंग पूल, पार्क, क्लब हाउस, किड्स प्ले-एरिया, पावर बैकअप, 600 से अधिक वाहनों की पार्किंग आदि की सुविधा होगी।
ऐशबाग स्क्वायर का निर्माण 3 वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है और 5 वर्ष के भीतर आवंटियों को फ्लैट का कब्जा प्रदान कर दिया जाएगा। फ्लैट के लिए पंजीकरण कराने वाले आवेदकों को आवंटन के पश्चात 36 महीने की किश्तों में पूर्ण धनराशि जमा करानी होगी। 45 से 90 दिनों में पूर्ण धनराशि जमा करने पर 6 से 4 प्रतिशत की छूट मिलेगी”।
कनेक्टिविटी के लिहाज से क्यों खास है ऐशबाग स्क्वायर
अगर कनेक्टिविटी की बात करें तो ऐशबाग स्क्वायर की कनेक्टिविटी और लोकेशन काफी प्राइम होगी। यह पुराने लखनऊ के घनी आबादी वाले क्षेत्र में बनेगा, जहां वर्तमान में आवासीय जरूरतें पूरी करने के लिए ऐसी जगह मिलना मुश्किल है।
👉फ्लैटों का आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
👉ऐशबाग स्क्वायर की कनेक्टिविटी और लोकेशन काफी प्राइम होगी। यह पुराने लखनऊ के घनी आबादी वाले क्षेत्र में बनेगा, जहां वर्तमान में आवासीय जरूरतें पूरी करने के लिए ऐसी जगह मिलना मुश्किल है।
👉योजना से… pic.twitter.com/0dlApeyz2v
— Lucknow Development Authority (@LkoDevAuthority) January 28, 2026
योजना से कुछ ही दूरी पर चारबाग रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन और नाका, आलमबाग एवं अमीनाबाद जैसे महत्वपूर्ण बाजार मिल जाएंगे। अपार्टमेंट के निर्माण के लिए ऑनलाइन डिमाण्ड सर्वे कराया गया था। जिसमें सकारात्मक परिणाम मिलने के बाद ही परियोजना के निर्माण को मंजूरी दी गयी है।
