---Advertisement---

Lucknow News: मां की मोहब्बत बेटी के लिए बनी काल, देखें कैसे बाप ने लड़की की हत्या के बाद लाश पर चढ़कर किया डांस, जानकर रूह कांप जाएगी

Lucknow News: लखनऊ से सौतेले बाप की काली करतूत सामने आयी है। यहां पर एक आदमी ने अपनी सौतेली बेटी की क्रूरता से हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसकी बॉडी पर चढ़कर डांस भी किया। इस घटना ने लोगों के अंदर डर पैदा कर दिया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 25, 2025 2:39 अपराह्न

Lucknow News
Follow Us
---Advertisement---

Lucknow News: नवाबों की नगरी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक सौतेले पिता ने अपनी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी है। उसने धारदार चाकू से करीब 20 वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं क्रूर आदमी ने जवान लड़की को मारने के बाद उसकी बॉडी पर खड़े होकर डांस भी किया है। जब आदमी इस घटना को अंजाम दे रहे था तो उसकी मां ने फोटो खींच लिया। जो कि, अब वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं बेटी को बचाने बीच में आयी पत्नी पर भी कई चाकूओं से वार किए हैं।

सौतेले बाप ने बेटी की क्रूरता से की हत्या

ये दिल दहला देने वाली घटना लखनऊ के विज्ञानपुरी कॉलोनी की बताई जा रही है। हत्यारे आदमी की नाम विकास चंद्र पांडेय है। मृतक लड़की का नाम सिमरन है। वहीं, लड़की की मां का नाम रेखा है। दैनिक भास्कर में छपी खबर के अनुसार , साल 2014 में रेखा के पति की मौत हो गई थी। घर में मां बेटी ही रहती थी। इस दौरान महिला की नजदीकियां सोशल मीडिया पर विकास पांडेय बढ़ने लगीं।

इसके बाद साल 2020 में विकास ने रेखा के घर पर ही किराय पर कमरा ले लिया। इसके बाद दोनों ने साल 2024 में शादी कर ली। इस शादी के परिजन खिलाफ थे। क्योंकि विकास ई-रिक्शा चलाता था और रेखा के पास करोड़ों की प्रोपर्टी थी। बताया जा रहा है कि, शादी के बाद घर का पूरा कंट्रोल विकास ने अपने हाथों में ले लिया और अपनी बीवी और सौतेली बेटी पर रोक-टोक लगाने लगा। जिसकी वजह से घर में लड़ाई होने लगी सोमवार को ये मामला पुलिस तक पहुंच गया था। रेखा ने हत्या वाले दिन की खौफनाक कहानी बताते हुए कहा है कि, विकास उसकी बेटी पर चाकूओं से वार कर रहा था। इस दौरान वो पूरे घर में चीख रही थी। जब उसने बेटी को बचाने की कोशिश की तो विकास ने उस पर भी हमला कर दिया। इसके बाद सिमरन की डेड बॉडी पर चढ़कर नाचने लगा। जब वो ये कर रहा था तो उसने फोटो खींच लिया।

Lucknow News से फैली सनसनी

महिला का आरोप है कि, विकास पांडेय की नजर उसकी प्रोपर्टी पर थी। अभी हालहि में 3 करोड़ का उनका प्लॉट बिका था। जिसको लेकर विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया है। बेटी की हत्या ने मां रेखा को तोड़ दिया है। विकास ने सिमरन पर 18 वार किए थे। खबरों की माने तो उसने उसका प्राइवेट पार्ट पर चाकू से काट दिया था। महिला ने बताया है कि, हत्या वाले दिन उसके पति को शक हुआ कि, सिमरन किसी से फोन पर बात कर रही है। जिससे नाराज होकर उसने चाकूओं से बेटी को गोद दिया। सिमरन की हत्या और सौतेले बाप की क्रूरता ने लोगों को हिलाकर रख दिया है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 9, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 9, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 9, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 9, 2026

Abhijeet Dipke

अक्टूबर 9, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 9, 2026