Lucknow News: विशेष ऑफर के तहत लखनऊ में खरीदें अपने सपनों का घर, मिलेगी इतने लाख रूपये की छूट, जानें सबकुछ

Lucknow News: अगर आप भी लखनऊ में अपने सपनों का घर खरीदने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। साथ ही जरूरी ऑफर मिल रहे है।

Lucknow News

फाइल फोटो

Lucknow News: अगर आप भी लखनऊ में अपने सपनों का घर खरीदने की सोच रहे है तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। बता दें कि त्योहारी सीजन को देखते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण ने चुनिंदा फ्लैट्स पर विशेष डिस्काउंट ऑफर की घोषणा की है। इस ऑफर के तहत पात्र खरीदारों को फ्लैट की कीमत के आधार पर 2 लाख रुपये तक की सीधी छूट मिल सकती है। सबसे खास बात है कि 1, 2, और 3 बीएचके के लिए लाख रूपये की छूट भी मिल रहा है। यानि घर के साथ-साथ विशेष छूट।

लखनऊ में खरीदें अपने सपनों का घर

एलडीए ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि इस फेस्टिव सीजन लखनऊ विकास प्राधिकरण की
‘पहले आओ-पहले पाओ’ योजना के अंतर्गत अपने घर का सपना करें साकर पंजीकरण की अंतिम तिथि: 14 सितंबर, 2026
विजिट: http://property.upda.co.in कर सकते है।

अधिक जानकारी के वेबसाइट: http://ldalucknow.in सेल्स क्वेरी: 7081100260, 7081101181 टोल फ्री: 1800-1800-5000 (सोम-शनि | सुबह 10 से शाम 5 बजे तक) कॉल कर सकते है।

खरीदारों को मिलेगी छूट

इस योजना में सभी फ्लैटों पर एक समान छूट नहीं दी जाएगी। छूट फ्लैट की कीमत के आधार पर निर्धारित की गई है।

इस तरह अधिक कीमत वाले पात्र फ्लैट पर खरीदार को अधिकतम 2 लाख रुपये तक का सीधा फायदा मिल सकता है।

Exit mobile version