---Advertisement---

श्रद्धालु न हो परेशान! हावड़ा समेत इन जगहों से चली Maha Kumbh 2025 स्पेशल ट्रेन; प्रयागराज स्टेशन पर मिल रही ये खास सुविधा

Maha Kumbh 2025: भारतीय रेलवे द्वारा 3000 से अधिक ट्रेने चलाने के बावजूद महाकुंभ कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। ताकि भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 16, 2025 1:56 अपराह्न

Maha Kumbh 2025
Follow Us
---Advertisement---

Maha kumbh 2025: प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ 2025 में श्रद्धालु का लगातार तांता लगा हुआ है। जानकारी के मुताबिक महज 3 दिनों के अंदर ही करोड़ों लोगों ने संगम में डूबकी लगा ली है। इसी को लेकर रेलवे भी लगातार स्पेशल ट्रेने चला रहा है ताकि भक्तों को Maha kumbh 2025 में शामिल होने के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो। गौरतलब है कि रेल मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर स्पेशल ट्रेनों को लेकर जानकारी दी है।

हावड़ा समेत इन जगहों से चली Maha Kumbh 2025 स्पेशल ट्रेन

ट्रेन नंबर 07021 सिकंदराबाद -दानापुर स्पेशल ट्रेन

महाकुंभ 2025 के लिए सिकंदराबाद -दानापुर स्पेशल ट्रेन शुरू कई गई है। रेलवे द्वारा दी जानकारी के अनुसार यह ट्रेन सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से सुबह 8.45 मिनट पर चलेगी और नागपुर होते हुए अगले दिन सुबह 10.00 बजे प्रयागराज छिवकी जंक्शन पर पहुंचेगी।

ट्रेन नंबर 09403 अहमदाबाद – जंघई स्पेशल ट्रेन

Maha Kumbh 2025 के लिए अहमदाबाद – जंघई स्पेशल ट्रेन शुरू कई गई है। रेलवे द्वारा दी जानकारी के अनुसार यह ट्रेन अयोध्या कैंट स्टेशन से रात 9.15 मिनट पर चलेगी और कोटा होते हुए तीसरे दिन सुबह तड़के 1.0 बजे प्रयागराज छिवकी जंक्शन पर पहुंचेगी।

Maha Kumbh 2025 के लिए ट्रेन नंबर 09413 साबमरमती – बनारस स्पेशल ट्रेन

महाकुंभ 2025 के लिए साबमरमती – बनारस स्पेशल ट्रेन शुरू कई गई है। रेलवे द्वारा दी जानकारी के अनुसार यह ट्रेन साबमरमती स्टेशन से सुबह 11.00 बजे चलेगी और अजमेर होते हुए दूसरे दिन सुबह 11.00 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी।

प्रयागराज स्टेशन पर मिल रही है ये खास सुविधा

गौरतलब है कि Maha Kumbh 2025 में पहुंचने के लिए भक्त अन्य राज्यों से अधिकतर ट्रेन का ही इस्तेमाल कर रहे है। इसी बीच रेलवे ने श्रद्धालु के लिए Prayagraj Railway Station पर फ्री वाईफाई की सुविधा प्रदान की जा रही है। यात्री अपने स्मार्ट फोन की सेटिंग्स में जाकर वाई-फाई मोड पर स्विच करें, फिर RailWire वाई-फाई नेटवर्क का चयन करें।

एसएमएस के माध्यम से ओटीपी प्राप्त करें उसे दर्ज करें। जिसके बाद हाई स्पीड वाई-फाई एक्सेस का इस्तेमाल कर सकते है। इसके अलावा स्टेशन पर ही रहने के लिए पॉड की सुविधा प्रदान की गई है ताकि यात्री वहां कम बजट में रूक सकें।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026