---Advertisement---

Maha Kumbh 2025: नो व्हीकल जोन से लेकर यातायात नियंत्रण तक, माघी पूर्णिमा स्नान से पहले प्रशासन ने कसी कमर; श्रद्धालु इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Maha Kumbh 2025: माघी पूर्णिमा स्नान के दिन महाकुंभ मेला क्षेत्र में भारी भीड़ आने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए पूरी तैयारी कर ली गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 11, 2025 1:50 अपराह्न

Maha Kumbh 2025
Follow Us
---Advertisement---

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में लगे महाकुंभ 2025 में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है, मालूम हो कि बीते दो दिनों से प्रयागराज में गाड़ियों की लंबी कतारे देखने को मिल रही है। यूपी प्रशासन द्वारा दी जानकारी के अनुसार अभी तक 43 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके है। वहीं माघी पूर्णिमा पर भी बड़ी संखया में लोगों को आने की उम्मीद जिसके लेकर प्रशासन मुस्तैद है और स्नान से पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी गई है।

माघी पूर्णिमा स्नान के दौरान Maha Kumbh 2025 मेला क्षेत्र में रहेंगे कई प्रतिबंध

भारी भीड़ को देखते हुए आज शाम से ही Maha Kumbh 2025 मेला क्षेत्र और आसापास के कई किलोमीटर तक प्रशासन द्वारा कुछ प्रतिबंध लागू कर दिए जाएंगे, ताकि मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हों, इसके अलावा भीड़ को नियंत्रण करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है, वहीं यातायात नियमों को लेकर एक एडवाइजरी जारी की गई है। जारी एडवाइजरी के अनुसार 11 फरवरी यानि आज शाम 4 बजे से Maha Kumbh 2025 मेला क्षेत्र में नो व्हीकल जोन लागू कर दिया जाएगा।

नो व्हीकल जोन समेत कई चीजों पर रहेगा प्रतिबंध

  • माघी पूर्णिमा स्नान से पहले प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार नो व्हीकल जोन मेला क्षेत्र में सुचारू रूप से श्रद्धालुओं का स्नान संपन्न कराने हेतु दिनांक 11.02.2025 को प्रात 4 बजे से आवश्यक एवं आकस्मिक सेवाओं के अतिरिक्त संपूर्ण मेला क्षेत्र में नो व्हीकल जोन रहेगा।
  • प्रयागराज शहर में Maha Kumbh 2025 स्नान हेतु बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को दिनांक 11 फरवरी को प्रात 4 बजे के बाद संबंधित रूट की पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। उक्त व्यवस्था में आवश्यक एवं आकस्मिक सेवाओं के वाहनों को छूट रहेगी।
  • प्रयागराज शहर एवं मेला क्षेत्र में वाहनों के प्रवेश तथा निकासी पर उपरोक्त प्रतिबंध कल्पवासियों के वाहनों पर भी लागू रहेगा।

Maha Kumbh 2025 मेला क्षेत्र में तैयारियों पर क्या बोले पुलिस कमिश्नर

गौरतलब है कि माघी पूर्णिमा स्नान कल यानि 12 Feb 2025 को होगा, जिसे देखते हुए Maha Kumbh 2025 मेला क्षेत्र में भारी भीड़ की संभावना है। जिसके देखते हुए लगभग सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। इस बीच प्रयागराज पुलिस कमिश्नर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि “हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि तीर्थयात्रियों को सुखद अनुभव हो। लखनऊ, जौनपुर, प्रतापगढ़, चित्रकूट, रीवा, वाराणसी सहित सभी मार्गों पर यातायात प्रवाह सुचारू है।

शहर के भीतर कोई ट्रैफिक जाम नहीं है। वाहनों को विभिन्न पार्किंग स्थलों की ओर निर्देशित किया जा रहा है। लोगों को केवल संगम की ओर जाने का प्रयास नहीं करना चाहिए, बल्कि निकटतम पार्किंग स्थलों पर जाने के लिए पुलिस के निर्देशों का पालन करना चाहिए। हम एएनपीआर और एआई-सक्षम कैमरों का उपयोग कर रहे हैं और आने वाले वाहनों की संख्या के बारे में विभिन्न टोल प्लाजा से इनपुट भी ले रहे हैं”। बता दें कि अभी तक 43 करोड़ से अधिक लोग संगम में डुबकी लगा चुके है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026