Maha Kumbh 2025: नो व्हीकल जोन से लेकर यातायात नियंत्रण तक, माघी पूर्णिमा स्नान से पहले प्रशासन ने कसी कमर; श्रद्धालु इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Maha Kumbh 2025

फाइल फोटो प्रतीकात्मक

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में लगे महाकुंभ 2025 में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है, मालूम हो कि बीते दो दिनों से प्रयागराज में गाड़ियों की लंबी कतारे देखने को मिल रही है। यूपी प्रशासन द्वारा दी जानकारी के अनुसार अभी तक 43 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके है। वहीं माघी पूर्णिमा पर भी बड़ी संखया में लोगों को आने की उम्मीद जिसके लेकर प्रशासन मुस्तैद है और स्नान से पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी गई है।

माघी पूर्णिमा स्नान के दौरान Maha Kumbh 2025 मेला क्षेत्र में रहेंगे कई प्रतिबंध

भारी भीड़ को देखते हुए आज शाम से ही Maha Kumbh 2025 मेला क्षेत्र और आसापास के कई किलोमीटर तक प्रशासन द्वारा कुछ प्रतिबंध लागू कर दिए जाएंगे, ताकि मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हों, इसके अलावा भीड़ को नियंत्रण करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है, वहीं यातायात नियमों को लेकर एक एडवाइजरी जारी की गई है। जारी एडवाइजरी के अनुसार 11 फरवरी यानि आज शाम 4 बजे से Maha Kumbh 2025 मेला क्षेत्र में नो व्हीकल जोन लागू कर दिया जाएगा।

नो व्हीकल जोन समेत कई चीजों पर रहेगा प्रतिबंध

Maha Kumbh 2025 मेला क्षेत्र में तैयारियों पर क्या बोले पुलिस कमिश्नर

गौरतलब है कि माघी पूर्णिमा स्नान कल यानि 12 Feb 2025 को होगा, जिसे देखते हुए Maha Kumbh 2025 मेला क्षेत्र में भारी भीड़ की संभावना है। जिसके देखते हुए लगभग सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। इस बीच प्रयागराज पुलिस कमिश्नर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि “हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि तीर्थयात्रियों को सुखद अनुभव हो। लखनऊ, जौनपुर, प्रतापगढ़, चित्रकूट, रीवा, वाराणसी सहित सभी मार्गों पर यातायात प्रवाह सुचारू है।

शहर के भीतर कोई ट्रैफिक जाम नहीं है। वाहनों को विभिन्न पार्किंग स्थलों की ओर निर्देशित किया जा रहा है। लोगों को केवल संगम की ओर जाने का प्रयास नहीं करना चाहिए, बल्कि निकटतम पार्किंग स्थलों पर जाने के लिए पुलिस के निर्देशों का पालन करना चाहिए। हम एएनपीआर और एआई-सक्षम कैमरों का उपयोग कर रहे हैं और आने वाले वाहनों की संख्या के बारे में विभिन्न टोल प्लाजा से इनपुट भी ले रहे हैं”। बता दें कि अभी तक 43 करोड़ से अधिक लोग संगम में डुबकी लगा चुके है।

Exit mobile version