---Advertisement---

Meerut News: यूपी के पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी को मिली जमानत, प्रयागराज हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला 

Meerut News: उत्तर प्रदेश से बहुत बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है, यूपी सरकार में रहे पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी को माननीय प्रयागराज उच्च न्यायालय ने गैंगस्टर एक्ट में जमानत दे दी है। बता दें कि हाजी याकूब कुरैशी बसपा और समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री थे। ऐसे ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 21, 2023 11:08 अपराह्न

Meerut News
Follow Us
---Advertisement---

Meerut News: उत्तर प्रदेश से बहुत बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है, यूपी सरकार में रहे पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी को माननीय प्रयागराज उच्च न्यायालय ने गैंगस्टर एक्ट में जमानत दे दी है। बता दें कि हाजी याकूब कुरैशी बसपा और समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री थे। ऐसे में अब कोर्ट ने उनको बड़ी राहत दी है। जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी गैंगस्टर एक्ट के तहत यूपी के सोनभद्र जेल में बंद हैं। बहरहाल अब इन्हें माननीय उच्च न्यायालय ने रिहाई का आदेश दे दिया है।

क्या है पूरा मामला और क्या है इसके पीछे की कहानी

बता दें कि बसपा और समाजवादी पार्टी में मंत्री रहे याकूब कुरैशी के खिलाफ मेरठ के खरखौंदा थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज था। ऐसे में वह अभी यूपी के सोनभद्र जेल में बंद थे। जानकारी के मुताबिक मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के दो बेटे इमरान और फिरोज को पहले ही कोर्ट ने जमानत दे दी थी। खबरों की मानें तो कुरैशी के दोनों बेटों के खिलाफ गैंगस्टर का मामला दर्ज था। वहीं पूर्व मंत्री के खिलाफ मीट का अवैध कारोबार के चलते उन्हें पिछले 7 महीनों से सोनभद्र जेल में बंद किया गया था। बहरहाल अब उन्हें कोर्ट ने जमानत दे दी है।

दोनों बेटे अवैध मीट का करते थे कारोबार 

आरोपों के मुताबिक पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के दोनों बेटे हापुड़ रोड पर अवैध मीट का कारोबार करते थे। जानकारी के मुताबिक 31 मार्च 2022 को उत्तर प्रदेश पुलिस ने हापुड़ रोड पर बने मीट फैक्ट्री अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड पर छापा मारा था। जिसमें यूपी पुलिस ने अवैध कारोबार के चलते दोनों बेटों के खिलाफ केस दर्ज किया था। जानकारी के मुताबिक पूर्व मंत्री के दोनों बेटों को उच्च न्यायालय ने पहले ही इस केस में रिहा कर दिया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

INDIA bloc Rally

अक्टूबर 28, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Rashifal 28 October 2026

अक्टूबर 27, 2026