---Advertisement---

मेरठवासियों के लिए खुशखबरी, जल्द ही दुहाई से Meerut साउथ तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन! जाने क्या है NCRTC की तैयारी?

Meerut News: राजधानी के निकटवर्ती क्षेत्र एनसीआर में नमो भारत ट्रेन को विस्तार देने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। खबर है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) द्वारा नमो भारत ट्रेन के ट्रायल प्रक्रिया को अगले 20 दिनों में शुरू किया जा सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 7, 2023 11:21 पूर्वाह्न

Meerut News
Follow Us
---Advertisement---

Meerut News: राजधानी के निकटवर्ती क्षेत्र एनसीआर में नमो भारत ट्रेन को विस्तार देने की योजना पर तेजी से काम चल रहा है। खबर है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) द्वारा नमो भारत ट्रेन के ट्रायल प्रक्रिया को अगले 20 दिनों में शुरू किया जा सकता है। इसके तहत इस ट्रेन को दुहाई से मेरठ (Meerut) दक्षिण स्टेशन तक ट्रायल कराने की खबर सामने आ रही है। एनसीआरटीसी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इस रूट के लिए 25 किलोमीटर लंबे रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर को बनाकर तैयार कर दिया गया है। ऐसे में ट्रायल प्रक्रिया के पूरा होने के साथ ही मेरठवासियों को बड़ा सौगात मिलेगा और आने वाले समय में दुहाई से मेरठ दक्षिण तक नमो भारत ट्रेन को दौड़ाया जा सकेगा।

जारी है निर्माण कार्य

रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर के निर्माण कार्य की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। खबर है कि इसके तहत दुहाई से मेरठ दक्षिण स्टेशन तक 25 किलोमीटर लंबे रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर बनकर तैयार है। वहीं पटरियों पर 95 फीसदी से ज्यादा ट्रैक बिछाने का काम भी पूरा कर लिया गया है। दावा किया जा रहा है कि अगले कुछ ही दिनों में सिविल का काम पूरा होते ही ट्रैक बिछाने का काम शत प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा। एनसीआरटीसी के इस परियोजना के तहत नमो भारत ट्रेन के दूसरे चरण का संचालन किया जा सकेगा। इसके अधीन मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ और मेरठ साउथ जैसे चार स्टेशन आ सकेंगे।

कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा

गाजियाबाद के दुहाई से मेरठ साउथ को जोड़ने वाले नमो भारत ट्रेन के संचालन के साथ ही कनेक्टिविटी बेहतर हो सकेगी। दावा किया जा रहा है कि इससे जिले के स्थानिय लोगों के साथ आसपास रहने वाले लोगों का सफर भी आसान हो सकेगा। वहीं बढ़ते इंफ्रास्ट्रकचर के साथ ही रोजगार के नए अवसरों के सृजन भी हो सकेंगे जिससे आम लोग ही लाभवान्वित होंगे। मेरठ साउथ स्टेशन के निर्माण को लेकर खबर है कि ये स्टेशन करीब 215 मीटर लंबा और 36 मीटर चौड़ा है। वहीं धरातल स्तर से इसकी ऊंचाई लगभग 22 मीटर बताई जा रही है। ऐसे में इसकी खूबसूरती भी लोगों को खूब आकर्षित करेगी और मोहिउद्दीनपुर, खरखौदा, कादराबाद के साथ जिले के आसपास के इलाके के लोगों का सफर इस कनेक्टिविटी से आसान हो सकेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 13 October 2026

अक्टूबर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 12, 2026

Rain Alert 12 October 2026

अक्टूबर 11, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 11, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 11, 2026