---Advertisement---

Meerut News: एनकाउंटर का खौंफ दिखाकर पुलिसवालों ने युवक से वसूले 20 लाख, अब SSP का चला चाबुक, जानें पूरा मामला

Meerut News: मेरठ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर दो पुलिसकर्मियों ने व्यापारी को एनकाउंटर का खौफ दिखाकर 20 लाख रुपए वसूले हैं। जिसके बाद एसएसपी ने बड़ा एक्शन लिया है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 10, 2026 2:43 अपराह्न

Meerut News
Follow Us
---Advertisement---

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर दो पुलिसकर्मियों पर फर्जी एनकाउंटर के नाम पर व्यापारी से 20 लाख वसूलने के आरोप लगे हैं। जिसके बाद यूपी पुलिस के आला अधिकारियों ने अपने ही विभाग के पुलिसवालों पर केस दर्ज कर लिया है। यूपी अपराध जीरो टॉलरेंस  के तहत दोनों पर कार्रवाई की गई है। मामले की जानकारी खुद मेरठ के एसएसपी ने कैमरे के सामने दी है।

एनकाउंटर का डर दिखाकर व्यापारी से 20 लाख वसूलना पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी

मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Sachin Gupta नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसमें SSP अविनाश पांडेय पूरी घटना की जानकारी दे रहे हैं।

पुलिस अधिकारी का वीडियो जारी करते हुए लिखा है, ‘ उत्तर प्रदेश  मेरठ पुलिस के दो सब इंस्पेक्टरों लोकेंद्र साहू और महेश कुमार ने धागा व्यापारी रासिख पुत्र इदरीश को धमकाया। एनकाउंटर की धमकी देकर 20 लाख रुपए पैसे वसूले। SSP अविनाश पांडेय ने दोनों सब इंस्पेक्टरों पर भ्रष्टाचार की FIR कराई, गिरफ्तारी के लिए 3 टीमें लगाईं। दोनों दरोगा मोबाइल बंद करके थाने से फरार हैं। इंस्पेक्टर योगेश चंद्र पर भी एक्शन हुआ।’

शिकायत के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

इस घटना को अंजाम मेरठ के थाना लोहिया नगर में तैनात दो दरोगाओं ने दिया है। अमर उजाला में छपी खबर के अनुसार धागा व्यापारी रासिक ने एसएसपी से शिकायत की थी। जिसके बाद जांच के बाद मामले पर एक्शन लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए लोहियानगर थाना प्रभारी योगेश चंद्र, एसआई लोकेंद्र कुमार और दरोगा महेश को सस्पेंड कर दिया गया है। जब से आरोपियों के खिलाफ उन्ही के विभाग ने एक्शन लिया है तब से दोनों पुलिसकर्मी फरार हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों की तलाश में जुटे हैं।

 

 

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 11 Feb 2026

फ़रवरी 10, 2026

Akbaruddin Owaisi

फ़रवरी 10, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 10, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 10, 2026

Lucknow News

फ़रवरी 10, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 10, 2026