---Advertisement---

Muharram 2023: UP में मुहर्रम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, चप्‍पे-चप्‍पे पर रहेगा पुल‍िस का पहरा, जुलूस पर ड्रोन से होगी न‍िगरानी

Muharram 2023: UP के कई जिलों में आज मोहर्रम पर जुलूस और ताज‍िया निकाली जाएगी। यूपी पुल‍िस ने इसे लेकर पुख्‍ता इंतजाम किए हैं। चप्‍पे-चप्‍पे पर पुल‍िस का पहरा रहेगा।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 29, 2023 12:20 अपराह्न

Muharram 2023
Follow Us
---Advertisement---

Muharram 2023: उत्‍तर प्रदेश के कई जिलों में आज (29 जुलाई) मोहर्रम पर जुलूस और ताज‍िया निकाली जाएगी। यूपी पुल‍िस ने इसे लेकर पुख्‍ता इंतजाम किए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर चप्‍पे-चप्‍पे पर पुल‍िस का पहरा रहेगा और ड्रोन से न‍िगरानी की जाएगी।

मुहर्रम को देखते हुए यूपी पुल‍िस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसके अलावा संवेदनशील व अत‍ि संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल की तैनात की गई है। पुलिस अधिकारियों को साफ निर्देश दिए गए हैं की सुरक्षा में किसी भी तरह की चुक नहीं होनी चाहिए।

दंगा भड़कने का इनपुट, अलर्ट मोड पर पुलिस

राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो जुलूस के दौरान दंगा भड़कने का इनपुट है, ऐसे में पुलिस पुलिस कर्मियों को अलर्ट रहने को कहा गया है।

जुलूस को लेकर अलग-अलग समय निर्धारित

पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरण भी दिए गए हैं, ताकि आपात स्थिति में तुरंत एक्शन लिया जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हर जिले में जुलूस और ताज‍िया को लेकर अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने पूरे इंतजाम कर लिए हैं।

यातायात व्यवस्था में भी किए गए बदलाव

इसके अलावा जुलूस को लेकर यातायात व्‍यवस्‍था में भी बदलाव किए गए हैं। कई सड़कों को जुलूस के लिए बंद किया गया है। जिस वजह से शहर में जाम की स्थिति पैदा हो सकती है। जुलूस को लेकर कई रूट डायवर्ट किए गए हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है की डायवर्ट रूटों का इस्तेमाल करें और अपनी यात्रा सुगम बनाएं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।      

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026