---Advertisement---

अवधेश राय हत्याकांड पर आया बड़ा फैसला, Mukhtar Ansari को उम्रकैद, 32 साल बाद हुआ बाहुबली का हिसाब

Mukhtar Ansari: 32 साल पुराने अवधेश राय हत्याकांड पर बड़ा फैसला आया है। बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को मामले में दोषी करार दिया गया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 5, 2023 12:34 अपराह्न | Updated: जून 5, 2023 3:41 अपराह्न

Mukhtar Ansari
Follow Us
---Advertisement---

Mukhtar Ansari: 32 साल पुराने अवधेश राय हत्याकांड पर बड़ा फैसला आया है। बाहुबली नेता Mukhtar Ansari को मामले में दोषी करार दिया गया है। वाराणसी की MP-MLA Court ने मुख्तार अंसारी को इस मामले में दोषी करार देते हुए उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने अंसारी पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगया है। मामले में मुख्तार अंसारी के साथ पांच और लोग भी आरोपी हैं। जिसमें से दो की मौत हो चुकी है।

छावनी में तबदील करनी पड़ी कोर्ट

Mukhtar Ansari को इस मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद कोर्ट परिसर को छावनी में तबदील करना पड़ गया था। आशंका थी कि मुख्तार अंसारी के समर्थक सजा के विरोध में वहां हंगामा कर सकते हैं। ऐसे में कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने से पहले अवधेश राय के छोटे भाई और कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा था कि आज उनका 32 साल का इंतजार खत्म हो जाएगा। उन्हें उम्मीद है कि उनके परिवार को न्याय मिलेगा और दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।

1991 में हुई थी अवधेश राय की हत्या

बता दें कि अवधेश राय कांग्रेस के नेता थे। इनकी हत्या 1991 में हुई थी। ये घटना चेतगंज थाना इलाके के लहुराबीर इलाके में घटी थी। कांग्रेस नेता अजय राय इस घटना के बारे में बताते हैं कि “उस दिन हम घर के बाहर खड़े थे। हल्की बारिश हो रही थी। बड़े भाई अवधेश राय भी वहां मौजूद थे। तभी गाड़ी में कुछ लोग आए और ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। उनका निशाना बड़े भाई थे। गोलियां की आवाज से वहां अफरा तफरी मच गई थी। जब तक में कुछ समझ पाता, तब तक बडे़ भाई को कई गोलियां लग चुकी थी। इसके बाद हम उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।”

ये भी पढ़ें: Odisha Train Accident: हादसा या फिर साजिश ? ‘इंटरलॉकिंग सिस्टम’ में गड़बड़ी को लेकर रेलवे आश्वस्त नहीं, अब CBI करेगी जांच

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026