---Advertisement---

Muzaffarnagar News: बड़ी खबर! यूपी में 210 करोड़ रूपये की ठगी का हुआ पर्दाफाश; निवेशकों को ऐसे लुभाते थे ठग, QFX Scam Case में ED का बड़ा खुलासा

Muzaffarnagar News: यूपी में एक और स्कैम का खुलासा हुआ है, जहां निवेशकों के करोड़ों रूपये फंस गए है। वहीं ईडी इस मामले मे छापेमारी कर रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 21, 2025 1:45 अपराह्न

Muzaffarnagar News
Follow Us
---Advertisement---

Muzaffarnagar News: देशभर में ठगी के लगातार मामले सामने आ रहे है, जिसने सनसनी मचा दी है। इसी बीच यूपी में 210 करोड़ रूपये की ठगी का पर्दाफाश हुआ है, अमर उजाला की एक रिपोर्ट के मुताबिक QFX Scam Case में 500 से अधिक निवेशकों के लाखों रूपये फंसे हुए है। हालांकि इस मामले में ईडी ने यूपी के कई ठिकानों पर छापेमारी की है। गौरतलब है कि कंपनी द्वारा निवेशकों को हाई रिटर्न का लालच दिया जाता था, जिसका मास्टरमाइंड लवी चौधरी उर्फ नवाब अली को बताया जा रहा है, जो अभी दुबई में बैठा हुआ है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

यूपी में करोड़ो रूपये की ठगी का हुआ पर्दाफाश

रिपोर्टस के मुताबिक QFX Scam Case में 210 करोड़ रूपये की ठगी का पर्दाफाश हुआ है, सबसे खास बात है कि सरधना और सुरूरपुर के लोगों ने करोड़ों निवेश किया है, इसके अलावा मुजफ्फरनगर में भी बड़े पैमाने पर लोगों ने निवेश किया है। इसके अलावा फॉरेक्स ट्रेडिंग से जुड़ी BOT BRO YFX TRADING के नाम पर क्षेत्र में करीब 20 करोड़ की ठगी की गई है। हालांकि इस मामले में ईडी ने यूपी के कई ठिकानों पर छापेमारी की, इसके अलावा 170 करोड़ रूपये को भी सीज कर लिया गया है (Muzaffarnagar News)।

निवेशकों को ऐसे लुभाते थे ठग – Muzaffarnagar News

जानकारी के मुताबिक क्यूएफएक्स कंपनी में निवेश के लिए लुभाने वाली स्कीम निकाली जाती है। कंपनी द्वारा दुबई, थाइलैंड, बैंकॉक का टूर भी कराया जाता था। BOT BRO YFX TRADING में निवेश के बाद तगड़े रिटर्न देने का भी वादा किया जाता था। सबसे खास बात यह है कि यूपी, उत्तराखंड में इस कंपनी के कई एजेंट एक्टिव है, जिन्हें निवेश कराने पर कुछ हिस्सा बोनस के तौर पर दिया जाता था। अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक इस कंपनी का मुखिया दुबई से ही इस कार्य का संचालन करता है।

ED की छापेमारी में बड़ा खुलासा

जानकारी के मुताबिक QFX Scam Case में ईडी एक्शन मोड में नजर आ रही है, टीम ने शामली समेत कई जगहों पर छापेमारी की। ईडी ने पाया कि इस योजना ने निवेशकों को आकर्षित करने के लिए भारत और दुबई में घटनाओं का इस्तेमाल किया, ईडी ने निवेशकों से सावधान रहने और विदेशी मुद्रा व्यापार प्लेटफार्मों की वैधता को सत्यापित करने का आग्रह किया (Muzaffarnagar News)।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026