---Advertisement---

Noida International Airport के पास बसाए जाएंगे 5 नए शहर! सरकार ने तैयार किया ब्लूप्रिंट? जानें कैसे UP में आएगी विकास की नई लहर

Noida International Airport: जेवर एयरपोर्ट के पास 5 नए शहर बसाए जाएंगे।सरकार ने इसके लिए ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। इससे UP में विकास की नई लहर आ सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 6, 2025 3:40 अपराह्न

Noida International Airport
Follow Us
---Advertisement---

Noida International Airport: यह तो आप जानते ही होंगे कि जब से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की शुरू होने की संभावित तारीख सामने आई है। तब से नोएडा समेत आसपास के एरिया में रियल एस्टेट सेक्टर काफी तेजी से ऊपर चला गया है। हाउसिंग सोसाइटी हो या फिर इंडस्ट्रियल एरिया दोनों की प्रोपर्टियों में इजाफा देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि मई के मिड से Jewar Airport पर घरेलू उड़ानों का संचालना शुरू हो सकता है। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जेवर एयरपोर्ट के पास 5 नए शहर बसाने की योजना पर काम किया जा रहा है। आइए नीचे विस्तार से जानते हैं।

Noida International Airport के करीब तैयार होंगे 5 नए शहर

हालिया मीडिया रिपोर्ट्स पर नजर डालें, तो दावा किया गया है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के करीब नोएडा के पूर्वी इलाके में 56000 हेक्टेयर जगह में एक विशाल योजना शुरू की जा सकती है। माना जा रहा है कि Jewar Airport के पास इस जमीन पर सरकार 5 नए शहर बसा सकती है। खबरों के मुताबिक, यह शहरी विकास मुख्य तौर पर यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे पर किया जाएगा। इससे नोएडा, मथुरा, आगरा और बुलंदशहर सीधे तौर पर जेवर एयरपोर्ट के साथ कनेक्ट हो जाएंगे। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इन 5 शहरों में दादरी-नोएडा-गाजियाबाद निवेश क्षेत्र यानी न्यू नोएडा, हेरिटेज सिटी यानी राया अर्बन सेंटर, न्यू आगरा, टप्पल-बाजना और IITGN यानी इंटीग्रेटिड औद्योगिक टाउनशिप ग्रेटर नोएडा शामिल हैं।

Noida International Airport के पास 5 शहरों को लेकर सरकार ने तैयार किया ब्लूप्रिंट

कई लेटेस्ट खबरों में इस पर जोर दिया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बसा रही 5 शहरों में से न्यू नोएडा और IITGN को औद्योगिक सेंटर के तौर पर विकसित कर सकती है। वहीं, हेरिटेज सिटी यानी राया अर्बन सेंटर में लोगों को धार्मिक पर्यटन और ब्रज भूमि की संस्कृति का लाभ दिया जा सकता है। उधर, न्यू आगरा को ताज नगरी आगरा के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से तैयार किया जाएगा। वहीं, टप्पल-बाजना को औद्योगिक शहर के तौर पर बसाया जा सकता है।

माना जा रहा है कि यूपी सरकार इसी ब्लूप्रिंट पर जोरो-शोरो से काम कर रही है। सरकार के इस संभावित ब्लूप्रिंट से Jewar Airport से इन शहरों की कनेक्टिविटी काफी बेहतर होगी। ऐसे में जेवर एयरपोर्ट के पास मौजूदा एरिया में रियल एस्टेट सेक्टर और तेजी से विकास कर सकता है। YEIDA यानी यमुना विकास प्राधिकरण ने इस संबंध में मास्टरप्लान बनाने के लिए एक्सपर्ट को नियुक्त किया है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट खुलने से पैदा होंगे नए रोजगार

इंटरनेट पर तमाम खबरों में दावा किया जा रहा है कि जून 2025 से Noida International Airport पर इंटरनेशनल फ्लाइट उड़ान भर सकेंगी। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जून के बाद नोएडा एवं Jewar Airport के आसपास के क्षेत्रों में रोजगार के नए मौके पैदा हो सकते हैं। जेवर एयरपोर्ट खुलने के बाद कई मल्टीनेशनल कंपनियां अपने रीजनल और मुख्य ऑफिसों को एयरपोर्ट के पास लाने का प्रयास करेगी। माना जा रहा है कि एयरपोर्ट के खुलने के बाद यूपी सरकार के खजाने में काफी बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन कब तक हो पाएगा, इस संबंध में कोई भी औपचारिक सूचना नहीं है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026