---Advertisement---

Noida International Airport खुलने के बाद जेवर में रियल एस्टेट निवेश को बढ़ावा देंगे ये 5 फैक्टर्स, बदल जाएगा नोएडा का हुलिया!

Noida International Airport: जेवर एयरपोर्ट खुलने के बाद जेवर में रियल एस्टेट निवेश को ये 5 फैक्टर्स बढ़ावा दे सकते हैं। ऐसे में नोएडा का हुलिया बदल सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 11, 2025 2:21 अपराह्न

Noida International Airport
Follow Us
---Advertisement---

Noida International Airport: आने वाले एक साल के भीतर नोएडा का हुलिया बदल जाएगा। ऐसा हम नहीं, बल्कि कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के हर वासी की नजर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बनी हुई है। इंटरनेट पर इसके शुरू होने को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

मगर अभी तक सारी जानकारी सिर्फ अटकलों के आधार पर ही घूम रही है। Jewar Airport खुलने के बाद रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश में तेजी देखी जा सकती है। इसके पीछे 5 प्रमुख फैक्टर्स बताए जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी जेवर एयरपोर्ट स्टार्ट होने के बाद नोएडा या आसपास के एरिया में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो एक नजर इन खास बातों पर डाल लीजिए।

Noida International Airport शुरू होने के बाद रियल एस्टेट निवेश को मिलेगा बढ़ावा

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने के बाद रियल एस्टेट निवेश में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल सकता है।

कनेक्टिविटी – नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट खुलने के साथ-साथ यमुना एक्सप्रेसवे को इससे जोड़ने का काम भी किया जा रहा है। साथ ही हाई स्पीड मैट्रो की सुविधा से इस एरिया तक पहुंचना काफी आसान हो जाएगा।

इंडस्ट्रियल विकास– कई खबरों में बताया जा रहा है कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) Jewar Airport के आसपास कई नई इंडस्ट्री को खोला जा सकता है। इससे निवेश में उछाल आने की संभावना है।

बुनियादी ढांचा- कई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि जेवर एयरपोर्ट खुलने के बाद आसपास के क्षेत्रों में नई स्मार्ट सिटी, नई सिविक सोसाइटी और बेहतर सुविधाओं को जमीन पर उतारा जा सकता है।

संपत्ति के दाम में इजाफा- यह बात तो साफ है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट स्टार्ट होने के बाद करीबी एरिया में संपत्ति के दाम में तेजी से वृद्धि देखी जा सकती है। इससे भी निवेश को रफ्तार मिल सकती है।

सरकारी नीतियां- जेवर एयरपोर्ट स्टार्ट होने के बाद राज्य सरकार नोएडा समेत आसपास के क्षेत्रों को विकसित करने के लिए नई नीतियों को पेश कर सकती है। इससे निवेश में बढ़ोतरी संभव है।

ऊपर बताए गए इन फैक्टर्स के आधार पर नोएडा समेत आसपास के एरिया में रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश के मामले में तेजी आ सकती है। इससे नोएडा की मौजूदा स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर क्या है लेटेस्ट अपडेट?

वहीं, हालिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि Noida International Airport खुलने में अप्रैल 2025 का महीना भी बीत सकता है। ऐसे में Jewar Airport शुरू होने का इंतजार कर रहे यात्रियों को बड़ा झटका लग सकता है। कई खबरों में दावा किया जा रहा है कि नागरिक उड्डयन महानिदेशाल. यानी डीजीसीए की तरफ से अभी तक अंतिम सुरक्षा मंजूरी नहीं दी गई है। मगर कई अन्य खबरों में बताया जा रहा है कि अप्रैल महीने से जेवर एयरपोर्ट पर कुछ घरेलू फ्लाइट का संचालन शुरू हो सकता है। मगर अभी तक इस बारे में कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं आई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026