---Advertisement---

Noida International Airport: जल्द खुल सकता है एशिया का सबसे बड़ा हवाईअड्डा, जेवर को बेहतर कनेक्टिविटी के साथ मिलेगी विकास की नई गति

Noida International Airport: एशिया का सबसे बड़ा हवाईअड्डा यानी जेवर एयरपोर्ट जल्द खुल सकता है। ऐसे में जेवर समेत आसपास के क्षेत्रों में बेहतर कनेक्टिविटी के साथ विकास को नई गति मिल सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 10, 2025 5:38 अपराह्न

Noida International Airport
Follow Us
---Advertisement---

Noida International Airport: उत्तर प्रदेश में एक और इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन जल्द ही शुरू हो सकता है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चालू होने का इंतजार हर कोई कर रहा है। हालिया रिपोर्ट्स की मानें, तो यह एयरपोर्ट देश का नहीं, बल्कि एशिया का सबसे बड़ा हवाईअड्डा होगा। Jewar Airport शुरू होने के बाद आसपास के एरिया में विकास को नई रफ्तार मिल सकती है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा समेत जेवर एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्रों में कनेक्टिविटी में भी भारी सुधार देखने को मिल सकता है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अप्रैल 2025 के मिड से फ्लाइट का संचालन शुरू कर सकता है।

Noida International Airport शुरू होने से बेहतर होगी कनेक्टिविटी

वर्तमान समय में दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट यानी IGI पर यात्रियों का भारी दबाव देखने को मिलता है। मगर कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने के बाद आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में कमी देखी जा सकती है। वहीं, Jewar Airport स्टार्ट होने के बाद कनेक्टिविटी में काफी सुधार हो सकता है। जेवर एयरपोर्ट स्टार्ट होने के बाद दिल्ली-एनसीआर को सबसे बड़ा फायदा हो सकता है।

कनेक्टिविटी के लिए यमुना एक्सप्रेसवे को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने का काम जारी है। इसके साथ ही दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेसवे के जरिए जेवर एयरपोर्ट तक दिल्ली-एनसीआर के कई क्षेत्रों की पहुंच आसान हो जाएगी। वहीं, कुछ खबरों में बताया जा रहा है कि जेवर एयरपोर्ट तक हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। इसके अलावा यूपी, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड और पंजाब के कई शहरों को भी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने के प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।

Noida International Airport से आसपास के एरिया में विकास को नई रफ्तार मिलेगी!

कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने के बाद जेवर समेत नोएडा के एरिया में विकास को नई गति मिल सकती है। Jewar Airport चालू होने के बाद आसपास के क्षेत्रों की जमीन के दाम में इजाफा देखने को मिल सकता है। जेवर एयरपोर्ट का संचालन शुरू होने के बाद होटलों और शॉपिंग सेंटर, बड़े-बड़े ऑफिस, थीम पार्क, बिजनेस पार्क का निर्माण किया जा सकता है। इसके साथ ही बेहतर कनेक्टिविटी होने की वजह से आसपास कई हाउसिंग सोसाइटी भी बन सकती है। इस दौरान लगभग 1 लाख नई नौकरियां पैदा हो सकती हैं। साथ ही नोएडा के बुनियादी ढांचे में सुधार देखने को मिल सकता है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द हो सकती है अहम बैठक

हालिया खबरों में दावा किया जा रहा है कि Noida International Airport शुरू होने में कुछ देरी हो सकती है। इसके पीछे वजह बताई जा रही है कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय यानी डीजीसीए की तरफ से अभी तक लाइलेंस प्रदान नहीं किया गया है। डीजीसीए ने Jewar Airport की सुरक्षा जांच की फाइनल क्लीयरेंस नहीं दी है। ऐसे में जेवर एयरपोर्ट शुरू करने के लिए यूपी सरकार आने वाले दिनों में एक अहम बैठक कर सकती है। इसके बाद ही कोई आधिकारिक तारीख का ऐलान हो सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अप्रैल 16, 2026

Delhi Viral Video

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

Pakistan News

अप्रैल 16, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 16, 2026