---Advertisement---

Noida International Airport: खुशखबरी! लुभावने एयरपोर्ट पर यात्रियों को मिलेंगी कई हाईटेक सुविधाएं, क्या एक महीने के अंदर शुरू हो जाएगा संचालन? जानें डिटेल

Noida International Airport: यूपी को जल्द ही नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सौगात मिल सकती है। इस हाईटेक एयरपोर्ट पर यात्रियों को कई आलीशान सुविधाएं मिलने की संभावना है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 1, 2025 3:35 अपराह्न

Noida International Airport
Follow Us
---Advertisement---

Noida International Airport: राजधानी दिल्ली के पास जल्द ही दूसरा अंतर्रारष्ट्रीय हवाईअड्डा शुरू होने वाला है। बीते काफी समये से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन की खबरें सामने आ रही हैं। मगर हर बार उद्घाटन की तारीख किसी न किसी वजह से आगे बढ़ जाती है। ऐसे में अब लेटेस्ट रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नोएडा से जल्द ही यात्री विमान सेवा का लुत्फ उठा सकेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद यह देश का सबसे बड़ा एविएशन अड्डा बन सकता है। साथ ही यह इंडिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट भी बन जाएगा।

यात्रियों को Noida International Airport पर मिलेंगी कई एडवांस सुविधाएं

कई ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हाईटेक टेक्नोलॉजी के साथ 3.9 किलोमीटर लंबा रनवे होगा। इसे हर साल लगभग 12 मिलियन यात्रियों को संभालने की क्षमता के साथ तैयार किया गया है। नोएडा में तैयार हो रहे हाईटेक एयरपोर्ट पर यात्रियों को सोलर एनर्जी और पानी से जलभराव के खिलाफ एक बेहतरीन सुविधा दी जाएगी। इससे एयरपोर्ट आने वाले लोगों को काफी सुगमता होगी। एयरपोर्ट पर यात्रियों के समान को चेक करने के लिए एक एडवांस बैग चैकिंग मशीन भी रखी गई है। वहीं, यात्रियों की आसान बोर्डिंग के लिए 10 जेट ब्रिज को भी एयरपोर्ट पर लगाया जाएगा।

क्या एक महीने के अंदर शुरू हो जाएगा आकर्षक इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन?

लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन लगभग एक महीने के भीतर होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन 30 अक्तूबर 2025 से होने की उम्मीद है। इसके साथ पहले चरण के तहत देश के 10 शहरों के लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सीधी विमान की सुविधा मिलेगी।

क्या है हाईटेक अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट की वर्तमान स्थिति?

पिछली कई मीडिया रिपोर्ट्स पर गौर करें, तो नोएडा के लुभावने एयरपोर्ट की शुरुआती नवंबर 2025 से हो सकती है। संबंधित प्रशासन ने इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन स्टार्ट करने के लिए लगभग सभी तैयारियां शुरू कर दी है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी कहा जा रहा है।

कौन सी एयरलाइनें नोएडा हवाई अड्डे का इस्तेमाल करेंगी

जानकारी के मुताबिक, नोएडा एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइन ने अपने विमानों को चलाने की पुष्टि कर दी है। अकासा एयर ने भी डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों विमानों के संचालन की घोषणा की है। आने वाले समय में कई अन्य एयरलाइन कंपनियां भी उड़ान शुरू करने की घोषणा कर सकती हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 24, 2026

Viral Video

अगस्त 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अगस्त 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 24, 2026

Onion Price

अगस्त 24, 2026

Rashifal 24 August 2026

अगस्त 23, 2026