---Advertisement---

नीतू समरा को मिली Noida International Airport की कमान, इस रूटों पर जल्द शुरू हो सकता फ्लाइटों का संचालन, जानें सबकुछ

Noida International Airport: देश के सबसे चर्चित और एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 25, 2026 4:54 अपराह्न

Noida International Airport
Follow Us
---Advertisement---

Noida International Airport: देश के सबसे चर्चित और एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी ने Noida International Airport का उद्घाटन किया था। जिसका 1 महीना पूरा होने वाला है। वहीं फ्लाइटों को संचालन को लेकर एक पेंच फंसा हुआ था। दरअसल एयरपोर्ट के सीईओ विदेशी था, जिसकी वजह से संचालन को लेकर हरी झंडी नहीं दी जा रही थी।

अब एयरपोर्ट को नया सीईओ मिल गया है, जिनका नाम है नीतू समरा, बता दें कि समरा को तत्काल प्रभाव से अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति तब तक प्रभावी रहेगी, जब तक निदेशक मंडल द्वारा नियमित सीईओ के चयन की औपचारिक प्रक्रिया पूरी नहीं कर ली जाती। माना जा रहा कि इस फैसले के बाद जल्द ही फ्लाइटों का संचालन शुरू हो सकता है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

नीतू समरा को मिलेगी Noida International Airport की कमान

जानकारी के मुताबिक नीतू समरा को देश के सबसे चर्चित और खूबसूरत एयरपोर्ट के सीईओ के रूप में नियुक्ति किया गया है।  वह 2021 से ही इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई है और मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) के रूप में काम कर रही थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें फाइनेंस, प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और बड़े प्रोजेक्ट संभालने का 20 साल से ज़्यादा का अनुभव है. एयरपोर्ट प्रोजेक्ट में उन्होंने फाइनेंशियल प्लानिंग, निवेशकों से समन्वय, आर्थिक ढांचे और ऑपरेशनल तैयारी में अहम भूमिका निभाई है।

इससे पहले क्रिस्टोफ स्कैनेलमैन को एयरपोर्ट का सीईओ बनाया गया था, लेकिन ये भारतीय नियमों के पूरी तरह से खिलाफ था। यही वजह है कि फ्लाइटों का संचालन शुरू नहीं हुआ था। जिसके बाद अब सीईओ को बदला गया है और स्कैनेलमैन को नई जिम्मेदारी दी गई है।

कब से शुरू हो सकता है फ्लाइटों का संचालन?

ताजा अपडेट्स के मुताबिक, Noida International Airport पर फ्लाइट ऑपरेशन की शुरुआत 2026 के मध्य (अप्रैल–जून) के आसपास होने की उम्मीद है। हालांकि, यह पूरी तरह से डीजीएस की मंजूरी और ट्रायल रन पर निर्भर करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एयरपोर्ट से जल्द ही उड़ान संचालन शुरू होने जा रहा है, और शुरुआती चरण में कई बड़े शहरों से कनेक्टिविटी दी जाएगी।

वहीं अगर शहरों की बात करें तो इसमे मुंबई, बेंगलुरू, लखनऊ, हैदराबाद, देहरादून, हुबली से फ्लाइटों का संचालन शुरू हो सकता है। हालांकि अधिकारिक तौर पर अभी इसकी लिस्ट जारी नहीं की गई है। लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही यहां से उड़ाने संचलित की जाएंगी। माना जा रहा है कि हले फेज में लगभग 150 उड़ानें रोज़ संचालित हो सकती हैं। इसके अलावा शुरुआत में घरेलू उड़ानों का हिस्सा ज्यादा (90%+) रहेगा।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026