---Advertisement---

Noida International Airport: गुडन्यूज! YEIDA ने जापानी शहर बसाने के लिए शुरु किया भूमि अधिग्रहण का काम, आएगा भारी निवेश!

Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास जापानी सिटी बसाई जाएगी। इसके लिए YEIDA ने भूमि अधिग्रहण का काम शुरू कर दिया है। इसके साथ ही इस क्षेत्र में भारी निवेश आने की भी संभावना जताई जा रही है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 4, 2025 3:30 अपराह्न

Noida International Airport
Follow Us
---Advertisement---

Noida International Airport: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट हवाई कनेक्टिविटी के साथ कई तरह के फायदे साथ लेकर आएगा। जी हां, जहां एक तरफ, Jewar Airport के खुलने का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ, जेवर एयरपोर्ट पर एक खास जानकारी सामने आई है। अगर आप जेवर एयरपोर्ट के आसपास रहते हैं, तो आपको आने वाले समय में कई तरह के लाभ हो सकते हैं। इसी बीच यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण यानी YEIDA ने बड़ा काम शुरु कर दिया है।

Noida International Airport के बसाएगा जाएगा जापानी शहर

‘News 24’ की रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास जापानी शहर बसाने के लिए प्राधिकरण ने भूमि अधिग्रहण का काम शुरु कर दिया है। यमुना सिटी सेक्टर-5 जापानी शहर को बसाया जाएगा। ऐसे में किसानों की जमीन खरीदने के लिए प्राधिकरण ने अपनी वेबसाइट पर सूची डाली है। रिपोर्ट के मुताबिक, Jewar Airport के पास जपानी शहर बसाने से भारी निवेश आने की संभावना है। इस सिटी में इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर की कई कंपनियां निवेश कर सकती हैं। इसमें सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, ग्रीन हाइड्रोजन एनर्जी, सोलर एनर्जी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की बड़ी कंपनियों के नाम शुमार हैं। इससे जेवर एयरपोर्ट को भी फायदा हो सकता है।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास जपानी सिटी में मिलेंगे कई फायदें

रिपोर्ट के अनुसार, यमुना सिटी के सेक्टर-4 में कोरियन सिटी और सेक्टर-5 जपानी सिटी बसाई जाएगी। बताया जा रहा है कि इन दोनों योजनाओं के लिए 760 हेक्टेयर की भूमि का चयन किया गया है। इतनी जमीन के लिए किसानों को 2544 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। इस योजना का आधा भाग मतलब 1272 करोड़ रुपये का भार उत्तर प्रदेश सरकार उठाएगी। वहीं, बाकी शेष हिस्सा यमुना प्राधिकरण देगी। रिपोर्ट के मुताबिक, इससे Noida International Airport पर कनेक्टिविटी के साथ कई अन्य फायदे जापानी सिटी की कंपनियों के कर्मचारियों को मिल सकती हैं। परिसर में ही स्कूल, अस्पताल समेत अन्य सुविधाओं का लाभ मिलने की संभावना है।

Noida International Airport Opening Date

कई लेटेस्ट रिपोर्ट्स में इस बात पर जोर दिया गया है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट खुलने की डेट जुलाई 2025 हो सकती है। सबसे पहले घरेलू उड़ानों का संचालन स्टार्ट किया जा सकता है। हालांकि, अभी तक किसी भी सरकारी एजेंसी की ओर से कुछ भी आधिकारिक नहीं हुआ है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026