---Advertisement---

Noida News: आम्रपाली बिल्डर्स को बड़ा झटका, GNIDA के कब्जे में आया 25 एकड़ का प्लॉट; जानें पूरी खबर

Noida News: शहर के चर्चित बिल्डरों में से एक आम्रपाली ग्रुप को बड़ा झटका लगने की खबर सामने आई है। ताजा जानकारी के अनुसार नोएडा के सूरजपुर-कासना रोड पर 25 एकड़ की क्षेत्रफल में स्थित एक प्लॉट को अब ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (जीएनआईडीए) को आवंटित किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 29, 2023 11:25 पूर्वाह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: शहर के चर्चित बिल्डरों में से एक आम्रपाली ग्रुप को बड़ा झटका लगने की खबर सामने आई है। ताजा जानकारी के अनुसार नोएडा के सूरजपुर-कासना रोड पर 25 एकड़ की क्षेत्रफल में स्थित एक प्लॉट को अब ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (जीएनआईडीए) को आवंटित किया गया है। बता दें कि ये पलॉट पहले आम्रपाली ग्रुप को आवंटित किया गया था। एनबीसीसी ने निलामी प्रक्रिया के तहत इस प्लॉट को सौंपने का निर्णय लिया है। खबर है कि इसे बोली मूल्य से सिर्फ 151 रुपये का अतिरिक्त भुगतान कर हासिल कर लिया गया।

ये है GNIDA की योजना

ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण अब इस प्लॉट को कब्जे में लेने की प्रक्रिया में है। प्राधिकरण का कहना है कि इस प्लॉट पर एक औद्योगिक भूखंड योजना शुरू की जाएगा जिसके तहत रोजगार के नए अवसर का सृजन किया जा सकेगा। इस भूखंड योजना की वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 195 करोड़ रुपये बताई जा रही है। प्राधिकरण का दावा है कि औद्योगिक भूखंड योजना के विकसीत होने के बाद यहां से राजस्व की प्राप्ति के साथ निवेश को भी बढ़ाया जा सकेगा। बढ़ते व्यापार के साथ ही रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे और स्थानिय लोगों के साथ प्राधिकरण को भी इसका लाभ मिल सकेगा।

GNIDA को होगा राजस्व का लाभ

आम्रपाली समूह को ये प्लॉट प्री-कास्ट फैक्ट्री के लिए आवंटित किया था। जीएनआईडीए की ओर से दावा किया जा रहा है कि इस फैसले के बाद से उसे 28 करोड़ रुपये का बकाया भी मिलेगा जो कि इस एवज में मिलने वाला राजस्व है। प्राधिकरण का कहना है कि जल्द ही यहां पहले से निर्मीत प्री-कास्ट फैक्ट्री को तोड़ने की योजना पर काम किया जाएगा। इसके बाद से कुछ आवश्यक बुनियादी ढांचा विकसित करा कर लघु उद्योग योजना को विकसीत किया जाएगा। इससे स्थानिय लोगों को राजगार देने के साथ ही शहर के विकास को भी रफ्तार मिलेगी। इसके अलावा प्राधिरण भी अतिरिक्त लाभ कमाने का अवसर पैदा कर सकेगा जिससे शहर को और विकसीत किया जा सकेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 30, 2026

Rampur Viral Video

मार्च 30, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 30, 2026

Ganga Expressway

मार्च 30, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026