---Advertisement---

Noida News: नोएडा में डेंगू ने मचाया हाहाकार, 28 वर्षीय डॉक्टर महिला की हुई मौत, जिले में 150 से ज्यादा एक्टिव केस   

Noida News: डेंगू अब नोएडा में पैर पसारने लगा है। बताया जा रहा है, यहां एक होम्योपैथिक डॉक्टर महिला की मौत हो चुकी है। ऐसे में घटना सामने आने के बाद चीफ मेडिकल ऑफिसर ने इस संबंध में प्रतिक्रिया दी।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: सितम्बर 6, 2023 5:47 अपराह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में अब डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है। खबरों की मानें तो डेंगू की चपेट में आने से एक 28 वर्षीय डॉक्टर महिला की मौत हो चुकी है। बता दें कि यह इस वर्ष का पहला मामला है जब किसी की डेंगू ने जान ली हों। वहीं इस बात की पुष्टि खुद जिला अस्पताल के अधिकारियों ने की। उन्होंने डेंगू पर चिंता व्यक्त करते हुए अब तक 400 मरीज मिलने की बात कही। इसके अलावा उन्होंने बताया कि नोएडा में फिलहाल 150 से ज्यादा एक्टिव केस मरीज हैं। जिनका जिले के अलग–अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। 

कौन थी डॉक्टर महिला

खबरों की मानें तो महिला नोएडा की रहने वाली है। उसका नाम अक्षिता सिंह था। बताया जा रहा है उसे पिछले कुछ दिनों से बहुत तेज बुखार था। ऐसे में उसकी भर्ती 2 सितंबर को  कैलाश अस्पताल में कराया गया। लेकिन अगले 24 घंटे बाद महिला जिंदगी की जंग हार गई। महिला एक होम्योपैथिक डॉक्टर थी। 

जिला अस्पताल के अधिकारी ने दी बड़ी जानकारी


बता दें यह घटना सामने आने के बाद चीफ मेडिकल ऑफिसर ने इस संबंध में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि यह पहला मामला है, जब इस वर्ष किसी की जान डेंगू के कारण किसी की जान गई है। उन्होंने बताया की हम डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर सतर्क हैं। रोकथाम के लिए सभी अस्पतालों में सूचना बोर्ड लगाने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 16 July 2026

जुलाई 15, 2026

Jharkhand News

जुलाई 15, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 15, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 15, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 15, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 15, 2026