---Advertisement---

Noida News: आधी रात को Elvish Yadav पर सवालों की बौछार, अब आरोपियों के साथ होगा आमना-सामना!

Noida News: बिग बॉस विजेता व चर्चित यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। नोएडा पुलिस ने बीती रात रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव से करीब 3 घंटे तक पूछताछ की है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 8, 2023 11:19 पूर्वाह्न

NOIDA NEWS
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: बिग बॉस विजेता व चर्चित यूट्यूबर एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। नोएडा पुलिस ने बीती रात रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में एल्विश यादव से करीब 3 घंटे तक पूछताछ की है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही गिरफ्तार हुए आरोपियों के साथ एल्विश यादव से पूछताछ की जा सकती है जिसके लिए उन्हें दोबारा थाने बुलाया जा सकता है। बता दें कि बीते दिन ही नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव से पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था जिसके बाद देर रात उनसे पूछताछ करने की खबर भी सामने आई।

आरोपियों के साथ आमना-सामना

नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव से बीती रात रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में पूछताछ की है। इसके तहत एल्विश से इस मामले में कई सवाल पूछे गए हैं। दावा किया जा रहा है कि पुलिस गिरफ्तार आरोपी राहुल व अन्य के रिमांड मिलने के बाद ही एल्विश को उनके सामने बिठाकर पूछताछ कर सकती है। बता दें कि प्रशासन ने सांसद मेनका गांधी के एनजीओ (PFA) के शिकायत पर एल्विश यादव के साथ अन्य आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज किया है।

ये है पूरा मामला

एल्विश यादव इन दिनों सोशल मीडिया का चर्चित चेहरा बन चुके हैं। दरअसल बीते दिनों उन पर रेव पार्टीयों में सांप के जहर सप्लाई करने का आरोप लगा था। प्रशासन ने इस मामले को संज्ञान में लेकर प्राथमिकी दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। प्रशासन द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नारायण, रविनाथ, टीटूनाथ, राहुल और जयकरण के नाम शामिल हैं।

एल्विश यादव का पक्ष

एल्विश यादव ने रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से अपना पक्ष रखा था। उन्होंने स्पष्ट किया था कि इस तरह के किसी भी कृत्य में उनका हाथ नहीं है। उनपर लगाए जा रहे सभी आरोप झूठे हैं। उन्होंने ये भी कहा था कि वो इस मामले में यूपी पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 30, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 8

मई 30, 2026

Drishyam 3 Box Office Collection Day 9

मई 30, 2026