---Advertisement---

Noida News: ब्रांडेड मुहर के साथ धड़ल्ले से बेचे जा रहे नकली कपड़े, नोएडा पुलिस ने किया मामले का भंडाफोड़

Noida News: आधुनिकता के बढ़ते चलन के साथ लोग ब्रांडेड सामान के शौकीन हो गए हैं। इसमें कपड़ों से लेकर जरुरत की अन्य कई वस्तुएं शामिल हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 19, 2023 12:02 अपराह्न | Updated: सितम्बर 19, 2023 6:46 अपराह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: आधुनिकता के बढ़ते चलन के साथ लोग ब्रांडेड सामान के शौकीन हो गए हैं। इसमें कपड़ों से लेकर जरुरत की अन्य कई वस्तुएं शामिल हैं। हालाकि इस संबंध में एक नई बात सामने आई है और कहा जा रहा है कि नोएडा (Noida) समेत शहर के अन्य हिस्सों में धड़ल्ले से नकली कपड़ा बनाए जा रहे हैं और इन्हें ब्रांड की मुहर के साथ ग्राहकों को बेचा जा रहा है।

इस विषय की जानकारी लोगों तक तब मिली जब नोएडा (Noida) के फेस-1 थाना क्षेत्र की पुलिस ने नामी ब्रांड के नकली कपड़े बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। दरअसल इस मामले में सर्वे कर पाया गया कि शहर के अलग-अलग हिस्सो में ब्रांडेड मुहर के साथ नकली कपड़े बेचे जा रहे हैं। इसमें एलन सॉली और यूएसआई जैसे नामी ब्रांड के कपड़े शामिल हैं। अब प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई कर आरोपियों को हिरासत में लिया है।

ऐसे हुआ मामले का भंडाफोड़

बता दें कि इस मामले की शिकायत दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी अमनप्रीत ने नोएडा फेस-1 थाना पुलिस को की। उन्होंने बताया कि मार्केट में उनके द्वारा सर्वे कराया गया है जिसमें भारी मात्रा में नकली कपड़ों को बेचने की सूचना मिली है। इस संबंध में उन्होंने ये भी बताया कि वो मेसर्स ब्रांड प्रोडक्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में जांच अधिकारी के पद पर कार्यरत है और उनके द्वारा सर्वे कराए जाने पर भारी मात्रा में गड़बड़ी मिली है। इसके बाद से स्थानिय पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की और नकली कपड़े बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया।

प्रशासन को मिले एलन सॉली और यूएसआई जैसे ब्रांड के नकली कपड़े

अमनप्रीत के शिकायत करने पर फेस 1 थाना की पुलिस इस मामले की जांच करने नोएडा के सेक्टर 8 में एक कपड़े की कंपनी पर पहुंची। इस दौरान पुलिस ने इस कपड़े बनाने वाली कंपनी से भारी मात्रा में नकली कपड़े बरामद किए जिन्हें ब्रांड के मुहर के साथ बेचा जा रहा था। इसमें 300 से ज्यादा लेडिज लेगिंस और 431 नकली नेकर निकले जो कि क्रमशः नामी ब्रांडेड कंपनी एलन सॉली और यूएसआई के मार्क पर बेचे जा रहे थे। अब इस संबंध में पुलिस ने मौके पर उपस्थित कंपनी मालिक पीयूष और सेल्स मैनेजर ऋषभ को हिरासत में ले लिया है। प्रशासन इस संबंध में अपनी जांच कर रहा है और उनका कहना है कि दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026