---Advertisement---

Noida News: राजधानी दिल्ली से हावड़ा व मुंबई वाली रूट से जुड़ेगा जेवर एयरपोर्ट, DPR बनाने की तैयारी में उत्तर मध्य रेलवे

Noida News: राजधानी के निकटवर्ती क्षेत्र नोएडा में बन रहे जेवर एयरपोर्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ताजा जानकारी के अनुसार अब जेवर एयरपोर्ट आने वाले समय में दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन से जुड़ेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: दिसम्बर 7, 2023 5:34 अपराह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: राजधानी के निकटवर्ती क्षेत्र नोएडा में बन रहे जेवर एयरपोर्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। ताजा जानकारी के अनुसार अब जेवर एयरपोर्ट आने वाले समय में दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई रेलवे लाइन से जुड़ेगा। खबर है कि यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की ओर से भेजे गए पत्र को रेलवे की मंजूरी मिल गई है। इसके तहत डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बनाने की जिम्मेदारी उत्तर मध्य रेलवे को मिलेगी। बता दें कि रेलवे इस परियोजना के लिए पहले से भी प्रयासरत था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही डीपीआर रिपोर्ट तैयार की जा सकेगी और काम का सिलसिला भी शुरू हो सकेगा।

दिल्ली से हावड़ा व मुंबई वाली रूट से जुड़ेगा एयरपोर्ट

नोएडा में निर्माणाधीन जेवर एयरपोर्ट के बनने के बाद से इस शहर की चका-चौंध बढ़ने वाली है। ताजा जानकारी के अनुसार अब शहर में रेल लाइन का विस्तार भी हो सकेगा। इसके तहत जेवर एयरपोर्ट दिल्ली-मुंबई के साथ दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग से जुड़ेगा। खबरों की मानें तो एयरपोर्ट को दिल्ली मुंबई लाइन से जोड़ने के लिए पलवल से खुर्जा तक लाइन बनाई जाएगी। इसकी लंबाई 27.6 किमी लंबी रहने की संभावना है। वहीं दिल्ली से हावड़ा तक एयरपोर्ट को रेलवे से जोड़ने के लिए चोला रेलवे स्टेशन तक लाइन बिछाई जाएगी। इसकी लंबाई तकरीबन 20 किलोमीटर रहने का अनुमान है। हालाकि वास्तविक रूट क्या होगी ये डीपीआर आने के बाद पता लगाया जा सकेगा।

बदलेगी नोएडा की सूरत

जेवर एयरपोर्ट के निर्माण के बाद से नोएडा शहर की सूरत बदलती नजर आएगी। ये शहर आज भी अपने चका-चौंध के लिए जाना जाता है और कयास लगाए जा रहे हैं कि 2024 के अंतिम महीनों तक जेवर एयरपोर्ट का संचालन शुरू हो सकेगा। इससे शहर की चका-चौंध और बढ़ेगी और यहां पर्यटन के साथ औद्योगिक विकास भी देखने को मिलेगा। बता दें कि शहर के इस एयरपोर्ट को रैपिड रेल से भी जोड़ने की तैयारी है। इसको लेकर भी शासन से मंजूरी मिल गई है जिसके बाद से एनसीआरटीसी डीपीआर बनाने का काम तेजी से कर रहा है।

अथॉरिटी का दावा है कि इस एयरपोर्ट के शुरू होने के साथ ही शहर के विकास को तगड़ा रफ्तार मिलेगा। इसके अलावा इंफ्रास्ट्रकचर बढ़ने के साथ रोजगार के नए अवसरों का सृजन भी किया जा सकेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026