---Advertisement---

Noida News: ‘न्यू नोएडा’ को लेकर तैयारी हुई तेज, शासन की अनुमति के साथ ही शुरू होगा ये काम

Noida News: देश की राजधानी से सटे शहर नोएडा को लेकर खूब खबरे बन रही हैं। खबर है कि सरकार अपने ड्रीम प्रोजेक्ट न्यू नोएडा को लेकर तैयार है और जल्द ही इससे संबंधित काम की शुरुआत हो सकती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 13, 2023 5:39 अपराह्न | Updated: अगस्त 13, 2023 6:31 अपराह्न

Noida
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: देश की राजधानी से सटे शहर नोएडा को लेकर खूब खबरे बन रही हैं। खबर है कि सरकार अपने ड्रीम प्रोजेक्ट न्यू नोएडा को लेकर तैयार है और जल्द ही इससे संबंधित काम की शुरुआत हो सकती है। इस क्रम में नोएडा ऑथोरिटी की बोर्ड बैठक कुछ ही क्षणों में शुरू होने वाली है जहां ऑथोरिटी नए नोएडा को लेकर अपने बनाए मास्टरप्लान को मंजूरी के लिए बोर्ड के सामने पेश करेगी। यदि यह मंजूरी मिल जाती है तो इसके तुरंत बाद ऑथोरिटी नए नोएडा के लिए जमीन अधिग्रहण करने की शुरुआत कर देगी।

उद्योगो, विश्वविद्यालय, मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों का हब होगा नया नोएडा

ऑथोरिटी द्वारा दी गई जानकारी की माने तो अगर इस योजना को मंजूरी मिल जाती है तो आने वाले समय में नोएडा उद्योग, विश्वविद्यालय, मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों समेत अन्य कई प्रतिष्ठानों का हब होगा। इसके अतिरिक्त यहां आवासीय परियोजनाओं के लिए भारी मात्रा में भूमि आवंटित की जाएगी साथ ही यह क्षेत्र प्रमुख रुप से निवेशकों के लिए आकर्षक बनाया जाएगा जिससे की भारी मात्रा में निवेशक आएं और इस नए नोएडा को औद्योगिक रुप से, शिक्षण क्षेत्र में और चिकित्सा के क्षेत्र में अलग रुप दे पाने में कामयाब रहें।

80 से ज्यादा गांवो की जमीन खरीदेगी नोएडा ऑथोरिटी

खबरों की माने तो अपने ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए नोएडा ऑथोरिटी ने 80 से ज्यादा गांवो के किसानों के जमीन को खरीदने का निर्णय लिया है। ऑथोरिटी इसी नए जमीन को गौतमबुद्ध नगर के विस्तार के रुप में बसाएगी और लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजन करने का प्रयास करेगी। खबर है कि इसको लेकर नोएडा विकास प्राधिकरण ने अपने बजट से धन भी आवंटित कर दिए हैं और साथ ही 1000 करोड़ रुपये जमीन के अधिग्रहण के लिए दे दिए गए हैं।

तीन डेवलपमेंट मॉडल के तहत होगा विकास

खबरों की माने तो न्यू नोएडा का विकास तीन डेवलपमेंट मॉडल के तहत देखने को मिल सकता है। हरियाणा के तर्ज पर यहां लाइसेंस मॉडल को अपनाया जा सकता है जिसमें जमीन लेकर उसका भुगतान कर दिया जाएगा। वहीं ग्रेटर नोएडा के मॉडल पर भी न्या नोएडा का विकास किया जा सकता है। तीसरा मॉडल है मास्टरप्लान स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) द्वारा तैयार किया गया मॉडल जिसके तहत कृषि, औद्योगिक जगत और अन्य व्यवसायिक परिवेश के लिए अलग से क्षेत्र बनाए जाने की सूचना है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

Vaishali News

मार्च 29, 2026