---Advertisement---

Noida News: छिजारसी-FNG सड़क पर जल्द जाम से मिलेगी निजात, नोएडा प्राधिकरण ऐसे बदलेगा पूरे रूट की सूरत

Noida News: छिजारसी पर जाम के समस्या से जूझने वाले लोगों के अच्छी खबर है। अब जल्द ही यहां लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। इसके लिए नोएडा प्राधिकरण ने कवायद शुरू कर दी है। खस्ताहाल सड़क को दुरुस्त कर अब छिजारसी से सेक्टर-63 की ओर आने-जाने वाले मार्ग को दुरुस्त किया जाएगा।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अक्टूबर 30, 2023 10:55 पूर्वाह्न

Noida News
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: छिजारसी से एफएनजी का सफर जल्द ही आसान हो जाएगा। इस पूरे रूट पर खस्ताहाल सड़क को दुरुस्त करने के लिए नोएडा प्राधिकरण ने कवायद शुरू कर दी है। इसके साथ ही प्राधिकरण जल्द पुलिस प्रशासन के सहयोग से वर्क सर्किल चार सेक्टर-63 कट पर लगने वाली सब्जी मंडी को शिफ्ट करने जा रहा है, जिससे पीक आवर में एफएनजी व एनएच 9 की ओर से आने जाने वाले लोगों को सेक्टर-63 के अंदर आने जाने में दिक्कत न हो।

सर्विस रोड पर शिफ्ट होगी सब्जी मंडी

नोएडा प्राधिकरण के उपमहाप्रबंधक (सिविल) श्रीपाल भाटी ने बताया कि प्राधिकरण ने खस्ताहाल पड़ी सड़क को दुरुस्त करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सबसे पहले छिजारसी कट पर लगने वाली सब्जी मंडी को एफएनजी की ओर सर्विस रोड पर शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन की मदद ली जा रही है। मंडी के शिफ्ट होती ही सड़क को दुरुस्त करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इससे यहां पर लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी।

अवैध कट हादसों को दे रहे न्योता

अगर आप फरीदाबाद-नोएडा-गाजियाबाद (एफएनजी) एक्सप्रेस-वे पर सफर रह रहे हैं तो चौकन्ना रहें। एक्सप्रेस-वे पर अवैध कट आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। सुरक्षा मानकों को दरकिनार कर स्थानीय लोगों ने अपनी सहूलियत के लिए डिवाइडर तोड़कर रास्ता बना लिया है। अवैध कटों से बेधड़क आवाजाही हादसे का कारण बन रही है। प्राधिकरण का कहना है की ऐसी जगहों को चिन्हित किया जा रहा है, जल्द इन्हें भी दुरुस्त किया जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

 DME

अप्रैल 15, 2026

Noida Violence

अप्रैल 15, 2026

Bijnor Viral Video

अप्रैल 15, 2026

UP News

अप्रैल 15, 2026