---Advertisement---

Noida News: नोएडा के नामी स्कूल DPS की वेबसाइट हुई हैक! जानें पूरा मामला

Noida News: सोशल मीडिया पर आए दिनो ऑनलाइन स्कैम की खबरे सामने आ ही जाती है। कहीं किसी के साथ बैंक फ्रॉड होने की खबर तो कभी किसी के साथ उनके निजी डेटा के लीक होने की खबर। स्कैमर्स ने अपना जाल ऐसा बुन लिया है कि आए दिनों इसमें कहीं ना कहीं से मासूम फंस ही जाते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 11, 2023 3:58 अपराह्न

DPS Website Hacking
Follow Us
---Advertisement---

Noida News: सोशल मीडिया पर आए दिनो ऑनलाइन स्कैम की खबरे सामने आ ही जाती है। कहीं किसी के साथ बैंक फ्रॉड होने की खबर तो कभी किसी के साथ उनके निजी डेटा के लीक होने की खबर। स्कैमर्स ने अपना जाल ऐसा बुन लिया है कि आए दिनों इसमें कहीं ना कहीं से मासूम फंस ही जाते हैं। आज फिर ऐसी ही एक खबर तकनीक के मामले में विकसीत शहर नोएडा से आई जहां एक प्रतिष्ठित विद्यालय के वेबसाइट हैक होने की बात कही जा रही है। हालाकि स्कूल प्रशासन ने इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं लाई है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मामला

11 अगस्त को नोएडा के सेक्टर 30 स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की वेबसाइट हैक होने की अफवाह सोशल मीडिया पर जैसे ही प्रसारित हुई कि स्थानीय प्रशासन के साथ विद्यालय का स्टाफ भी इस मामले से चिंता में पड़ गया। हालाकि विद्यालय ने इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं लाई है ये मामला सोशल मीडिया पर ही वायरल है और सोशल मीडिया से ही ममले को संज्ञान में लेकर स्थानीय प्रशासन ने इसकी जांच शुरु कर दी है। स्कूल ने इस मामले में स्थानीय प्रशासन को अब तक कोई मामला नहीं दर्ज कराया है।

हैक हुई वेबसाइट तो बढ़ सकती है मुश्किलें

खबरों की माने तो अगर विद्यालय की साइट हैक हुई तो विद्यालय के स्टाफ के साथ-साथ अभिवावकों व छात्रों का मुश्किलें बढ़ सकती हैं क्योंकि वेबसाइट पर सबके निजी डेटा होंगे जिसका इस्तेमाल कर हैकर्स गैर कानूनी काम को अंजाम दे सकते हैं। खबरों की माने तो हैकर्स ने खुद को बंग्लादेशी बताया है और साथ ही धमकी दिया है कि उनके साइबर स्पेस से छेड़छाड़ करने की कोशिश ना की जाए।

पहले भी हो चुकी है हैकिंग की घटना

बता दें कि इससे पहले भी राजकीय डिग्री कॉलेज की वेबसाइट हैक होने की घटना घटी थी जिसको प्रशासन ने संज्ञान में लिया था। हालाकि इस मामले में प्रशासन का कहना है कि हम अपनी तरफ से इस मामले की जांच कर रहे हैं और विद्यालय परिवार की ओर से शिकायत दर्ज कराने पर हम कड़ी कार्यवाही करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026