---Advertisement---

स्पर्श सोसायटी द्वारा Plastic Bag Free Day के अवसर पर कपड़ों के थैले के लिए किया गया जागरुक

Plastic Bag Free Day: स्पर्श सोसायटी द्वारा आज प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर सेक्टर 4 वैशाली की मार्केट में लोगों को प्लास्टिक बैग के स्थान पर कपड़ों की थैले के प्रयोग करने के विषय में जागरूक किया गया ।इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े बहुत से लोगों ने भविष्य में प्लास्टिक के ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 3, 2023 9:30 अपराह्न | Updated: जुलाई 4, 2023 12:42 अपराह्न

Plastic Bag Free Day
Follow Us
---Advertisement---

Plastic Bag Free Day: स्पर्श सोसायटी द्वारा आज प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस के अवसर पर सेक्टर 4 वैशाली की मार्केट में लोगों को प्लास्टिक बैग के स्थान पर कपड़ों की थैले के प्रयोग करने के विषय में जागरूक किया गया ।इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े बहुत से लोगों ने भविष्य में प्लास्टिक के बैग के स्थान पर कपड़े के थैले का प्रयोग करने की शपथ ली और अपने जानकार लोगों को भी इन्हें अपनाने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर स्पर्श सोसाइटी द्वारा दुकानदारों और ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए थैला उधार ले।

कपड़ों के थैले के लिए किया गया जागरुक

स्कीम का विस्तार किया गया जिसके तहत संस्था द्वारा दिए गए थैले दुकानदार और ग्राहक बिना किसी खर्च के निशुल्क इस्तेमाल कर सकते हैं।इस योजना के तहत संस्था ₹20 में एक थैला दुकानदार को उधार देती है जो आगे इस थैले को ₹20 में अपने ग्राहक को उधार दे देता है इस्तेमाल करने के बाद ग्राहक दुकानदार को थैला वापिस करके अपने ₹20 प्राप्त कर लेता है और दुकानदार इस थैले को संस्था को वापस करके अपने ₹20 प्राप्त कर लेता है।इस प्रकार दुकानदार या ग्राहक किसी को भी कोई खर्चा नहीं करना पड़ता।अधिकांश दुकानदारों ने इस स्कीम को सराहा और उम्मीद की कि भविष्य में अधिक से अधिक लोग कपड़े के थैले का प्रयोग करना शुरू कर देंगे ।इस अवसर पर संस्था की ओर से श्री विवेक भार्गव, श्रीमती राखी सिंह, श्रीमती सुमित्रा चौहान, श्रीमती अर्चना गर्ग, श्रीमती आशा अस्थाना, श्री डी पी शर्मा, श्री अनिल भारद्वाज इत्यादि उपस्थित रहे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 25, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

Muzaffarnagar Viral Video

अक्टूबर 24, 2026