---Advertisement---

Rain Alert 15 Feb 2026: पंजाब, हरियाणा समेत कई जगहों पर झमाझम बारिश, तूफान से की टेंशन, तो इन जगहों पर घने कोहरे से कोहराम; देखें वेदर रिपोर्ट

Rain Alert 15 Feb 2026: 10 अधिक राज्यों में विभाग ने बारिश के साथ बिजली गिरने, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 14, 2026 6:37 अपराह्न

Rain Alert 15 Feb 2026
Follow Us
---Advertisement---

Rain Alert 15 Feb 2026: देशभर में अगले कुछ घंटों में झमाझम बारिश का दौर शुरू होने वाला है। 10 अधिक राज्यों में विभाग ने बारिश के साथ बिजली गिरने, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि तीन-तीन पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई जगहों पर मूसलाधार बारिश की संभावना है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। उत्तर भारत के कई राज्यों में विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। अगर पहाड़ों की बात करें तो यहां भी विभाग ने बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक यूपी, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल समेत कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई है।

पंजाब, हरियाणा, यूपी में बारिश का अलर्ट जारी

15, 17 और 18 फरवरी को पंजाब, हरियाण, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान में छिटपुट बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में, 18 और 19 फरवरी को मध्य प्रदेश में छिटपुट बारिश की संभावना है और 16 से 18 फरवरी के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में गरज और बिजली (30-40 किमी प्रति घंटा) के साथ बारिश होने की संभावना है।

पंजाब की बात करें तो अमृतसर, जालंधर, पठानकोट, होशियारपुर, लुधियाना समेत कई जगहों पर बारिश का अलर्ट, हरियाणा की बात करें तो अंबाला, फरीदाबाद, गुरूग्राम, हिसार, होडल, जुलाना समेत कई जगहों पर बारिश, तूफान की संभावना जताई है।

यूपी की बात करें तो हाथरस, कासगंज, इटावा, ओरैया, फर्रुखाबाद और मैनपुरी कई जिलों में बारिश से ठंड बढ़ सकती है।

बिहार में घने कोहरे का अलर्ट – Rain Alert 15 Feb 2026

मौसम विभाग ने बिहार में घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक हाजीपुर, छपरा, पटना, बेगूसराय, भागलपुर, गया, सासाराम, मुजफ्फरपुर,सिवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, पूर्वी चंपारण समेत कई जगहें पर घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है, इसके बाद के 3 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होगी और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा।

राजस्थान में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा?

राजस्थान में भी मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक अजमेर, बाड़मेर, बांसवाड़ा, भरतपुर, बीकानेर, चुरू, दौसा, धौलपुर, जोधपुर समते कई जिलों में 15, 17 और 18 को झमाझम बारिश की संभावना जताई है। अगर एमपी की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में भी 18 और 19 फरवरी को बारिश की संभावना है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Hapur Viral Video

फ़रवरी 14, 2026

Ladli Behna Yojana

फ़रवरी 14, 2026

कल का मौसम 15 Feb 2026

फ़रवरी 14, 2026

Noida Metro Expansion

फ़रवरी 14, 2026

Jaipur Viral Video:

फ़रवरी 14, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 14, 2026